BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2023, 2:34 pm
BIG NEWS : उमरावसिंह गुर्जर का काफिला पहुंचा कांग्रेस कार्यालय, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, नीमच के दिग्गज नेताओं का रहा जमावड़ा, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर     

Share On:-

नीमच। विधानसभा क्षेत्र नीमच के लिए कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर का गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ता और समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक संपत स्वरूप जाजू, आशा सांभर, मुकेश कालरा, ओम शर्मा, योगेश प्रजापति, मोनू लोक्स, देवेंद्र परिहार, हरनारायण दीवान, शराफत हुसैन, साबिर मसूदी, इलियास कुरैशी, हिदायतुल्ला खान, डॉक्टर पृथ्वी सिंह वर्मा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
उमराव सिंह गुर्जर ने सर्वप्रथम डुंगलावदा में मंशापूर्ण बालाजी के दर्शन किए। यहां से वाहन रैली के साथ वे अंबेडकर सर्किल पहुंचे। डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से उनका काफिला शहर के मुख्य मार्ग से होता हुआ गांधी भवन पहुंचा। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्यों ने अपना उद्बोधन दिया। सभी ने एक मत से उमराव सिंह गुर्जर को जांबाज और जननेता बताते हुए उनकी जीत के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह रहा। बड़ी संख्या में समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर और साफा बांधकर उमराव सिंह गुर्जर का अभिनंदन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE