BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2023, 3:04 pm
BIG NEWS : 80 विधानसभा सीटों पर उतरेंगे करणी सेना समर्थित उम्मीदवार, करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, 60 से अधिक सीटों पर नाम हुए तय, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। प्रदेश की राजधानी में 8 जनवरी को महा आंदोलन कर सुर्खियों में आए करणी सेना परिवार संगठन ने आज चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। संगठन की 18 सूत्रीय मांगे दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद करणी सेना परिवार ने 80 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी । संगठन के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने भी जावरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पत्रकार वार्ता में जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि दोनों ही पार्टियों में कुछ ऐसे लोग हैं जो परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं और नए लोगों को राजनीति में आने से रोक रहे हैं। आंदोलन की लड़ाई से लोकतंत्र की लड़ाई में प्रवेश कर रहे हैं। जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेंगे और चुनाव जीतेंगे।

 

गौरतलब है कि जावरा विधानसभा में बुलाए गए कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में सर्व समाज के कार्यकर्ता शामिल हुए। जीवन सिंह शेरपुर के समर्थन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा, तीन जिला पंचायत सदस्य, जावरा नगर परिषद के पार्षद सहित आसपास के गांव के सरपंच और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन में जीवन सिंह शेरपुर ने जावरा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जीवन सिंह 26 अक्टूबर को सुबह 8रू00 बजे रैली के साथ नामांकन दाखिल करने जाएंगे।

 

8 जनवरी को भोपाल के जंबूरी मैदान में हुए महा आंदोलन के बाद भाजपा सरकार ने संगठन की 22 में से 18 सूत्रीय मांगे लिखित पत्र देकर मान ली थी लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। इसके बाद कांग्रेस ने भी अपने वचन पत्र में 18 सूत्रीय मांगों को शामिल करने का वादा करणी सेना परिवार से किया था। इसके बाद अब करणी सेना परिवार मध्य प्रदेश में दोनों राजनीतिक पार्टियों के समीकरण बिगाड़ने जा रही है। संगठन के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर आज कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद जावरा से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके है।

 

वहीं, मालवा, निमाड़ और ग्वालियर चंबल संभाग में वादा खिलाफी करने वाले दोनों पार्टी के नेताओं के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े करने की तैयारी भी करणी सेना परिवार ने कर ली है। खासकर मालवा क्षेत्र की नीमच ,जावद ,मनासा, सीतामऊ, मंदसौर, जावरा, आलोट, बदनावर, बड़नगर, महिदपुर और नागदा जैसी सीटों पर करणी सेना परिवार राजनीतिक समीकरण बदलने की स्थिति में है। संगठन के यादवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि रतलाम के जावरा में आज हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में जावरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के साथ ही 67 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE