भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। बीजेपी व कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। आप ने 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में बीजेपी के पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव के बेटे सुधीर यादव को सागर की बंडा सीट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा से आप में आए मुकेश जैन ढाना को सागर सीट से प्रत्याशी बनाया है। उज्जैन उत्तर से कांग्रेस के बागी विवेक यादव को मौका दिया गया है।

