BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2023, 3:58 pm
BIG NEWS : प्रदेश में कांग्रेस की दूसरी सूची के बाद शुरू हुआ विरोध, खातेगांव में दीपक जोशी की गाड़ी का फूटा कांच, मल्हारगढ़ से जोकचंद ने भरी हुंकार, पीसीसी कार्यालय में दिग्गी राजा के फोटो पर कालिख, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर       

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आने के बाद कई प्रत्याशियों का भारी विरोध देखने को मिल रहा है। निवाड़ी, खातेगांव, शुजालपुर, नीमच, मल्हारगढ़, जावरा, आलोट और दतिया जिले की सेवढ़ा में कांग्रेस उम्मीदवारों का जमकर विरोध हो रहा हैं। कई जगह प्रत्याशियों के पुतले फूंके गए हैं। असंतुष्ट कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल पीसीसी कार्यालय पहुंच गए हैं। यहां भी लगातार नारेबाजी करते हुए कई कार्यकर्ता कार्यालय में घुस गए और दिग्विजय सिंह के फोटो पर कालिख तक पोत डाली। 

जैसा की विदित हैं कि कांग्रेस ने गुरुवार देर रात 144 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। जिसके बाद कई सीटों पर टिकिट की आस लगाए उम्मीदवारों का नाम नहीं आने से उनके सपने टूट गए। कल से लगाकर अभी तक कई नाराज नेता लगातार विरोध कर रहे हैं। मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ सीट पर कांग्रेस नेता श्यामलाल जोकचंद भी प्रबल दावेदार थे, लेकिन उनकी जगह परशुराम सिसोदिया को टिकिट दिया गया। जिसके बाद श्यामलाल जोकचंद ने विरोध स्वरूप अपने समर्थकों के साथ एक बैठक की और नामांकन भरने का ऐलान कर दिया। नीमच जिले की मनासा विधानसभा सीट पर नरेंद्र नाहटा को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता मंगेश संघई के समर्थकों ने भी विरोध प्रदर्शन किया था। यहां से भी लगातार उम्मीदवार बदलने की मांग उठ रही है। 

वहीं जावरा से प्रत्याशी बनाए गए हिम्मत श्रीमाल का भी भारी विरोध हो रहा हैं। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीमाल का पुतला दहन तक कर दिया हैं। यहां भी कार्यकर्ता हाईकमान से उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहे हैं। आलोट में भी वर्तमान विधायक मनोज चावला को उम्मीदवार बनाया गया हैं, लेकिन यहां से पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता प्रेमचंद गुड्डू ने भी बगावत का ऐलान कर दिया हैं। गुड्डू ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन में निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही हैं। 

वहीं खातेगांव से प्रत्याशी बनाए गए दीपक जोशी जब विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त विरोध किया। जोशी को काले झंडे दिखाए। साथ ही मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान जोशी के गार्ड के साथ कार्यकर्ताओं की झूमाझपटी भी हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जोशी की कार का कांच तक फोड़ दिया। निवाड़ी में भी कांग्रेस प्रत्याशी का खुला विरोध हो रहा हैं। 

खबरों के अनुसार कुल मिलाकर एक दर्जन भर सीट ऐसी हैं जहां प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस में ग़दर मचा हुआ हैं। खुले तौर पर उम्मीदवारों के हो रहे विरोध से अब कांग्रेस आलाकमान भी चिंतित हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घोषित प्रत्याशियों की कुछ सीटों पर पुनर्विचार किया जा रहा हैं। संभवतः एक-दो दिन में हो सकता हैं कि प्रत्याशी बदल कर नई सूची का एलान कर दिया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE