भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कैंडिडेट्स की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 92 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इससे पहले भाजपा पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी सूची में कुल 136 (39 + 39 + 1 + 57) नामों का ऐलान कर चुकी है। नीमच विधानसभा सीट से विधायक दिलीप सिंह परिहार व मनासा विधानसभा सीट से विधायक अनिरूद्ध माधव मारू को दोबारा मौका दिया है।






