BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2023, 8:07 pm
BIG NEWS : विधायक मारू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर दी जीत की अग्रीम बधाई, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

मनासा। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उम्मीवार की पांचवी सूची शनिवार की शाम जारी की। इसमें मनासा विधानसभा से विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू को पुनः प्रत्याशी बनाया गया हैं। जैसे की विधानसभा में इसकी सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली खुशी की लहर छा गई। पटाखे जले और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारू को शुभकामनाएं दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार माना। मारू ने पुनः टिकिट मिलने का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और मनासा में हुए विकास को दिया। भाजपा से उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद शाम करीब 6.30 बजे विधायक मारू नीमच नाका स्थित कारगील चौक पहुंचे। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भाजपा पदाधिकारियो ओर कार्यकर्ताओं से भेंट की। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मारू का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और टिकिट मिलने की बधाई दी। मिठाई बांटी और पटाखे जलाए। विधायक मारू ने बताया विधानसभा चुनाव 2023 हेतु मनासा विधानसभा क्षेत्र से मुझे पुनः प्रत्याशी घोषित करने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार। संगठन ने मुझ पर भरोसा जताकर विश्वास और विकास के संकल्प को गति देने का काम किया हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं क्षेत्र‌ की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से पुनः मनासा विधानसभा में कमल खिलाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE