BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2023, 12:09 pm
BIG REPORT : टिकट वितरण को लेकर भाजपा में उभरा असंतोष, पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के समर्थकों ने किया पार्टी दफ्तर का घेराव, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पांचवीं सूची शनिवार को जारी कर दी। इसमें भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को प्रत्याशी घोषित किया। सूची में सबनानी का नाम देखकर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के समर्थक भाजपा आलाकमान के निर्णय से नाराज हो गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय को घेरने पहुंच गए। सबनानी को टिकट देने पर नाराजगी जताई।


माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति, शंकर मकोरिया सहित बड़ी संख्या में गुप्ता के समर्थकों ने पहुंच कर नारेबाजी की। सबनानी का टिकट वापस लेने की मांग रखी। प्रजापति ने कहा कि उमाशंकर गुप्ता पार्षद, महापौर, निगम मंडल के अध्यक्ष रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम से तीन बार विधायक रहे हैं। प्रदेश के गृहमंत्री रहे। वर्ष-2018 में चुनाव हार गए। भाजपा के अन्य विधायक भी चुनाव हारे, जब उन्हें टिकट मिल सकता है तो उमाशंकर गुप्ता का टिकट क्यों काटा गया? इसी के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव किया और टिकट बदलने की मांग भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों से रखी।


इधर शहर के दक्षिण-पश्चिम, बैरसिया, हुजूर, उत्तर विधानसभा क्षेत्र में दावेदारी जता रहे नाराज कांग्रेसी प्रत्याशियों के विरोध में आ गए हैं। गोविंदपुरा, मध्य, नरेला में भाजपा व कांग्रेस को बागी नेताओं से भितरघात होने का डर सताने लगा है। बता दें कि भाजपा की ओर से इस सीट पर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के अलावा राहुल कोठारी, पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह सुमित पचौरी दावेदारी जता रहे थे।


कांग्रेस ने विधायक पीसी शर्मा को फिर टिकट दिया है। यहीं से संजीव सक्सेना भी टिकट मांग रहे थे। शुक्रवार को कांग्रेस ने संजीव सक्सेना के भाई पार्षद प्रवीण सक्सेना को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाकर डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास किया है।


यहां से कृष्णा गौर का सड़कों पर विरोध नहीं है। कांग्रेस ने रवींद्र साहू झूमरवाला को मैदान में उतारा है। यहां से श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने दावेदारी की थी। दीप्ति सिंह ने भी उम्मीदवारी जताई थी। टिकट न मिलने से ये नाराज हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE