BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2023, 11:00 am
BIG NEWS : सरवानिया महाराज में भाजपा के चुनावी कार्यालय का हुआ शुभारंभ, कार्यकर्ताओं में दिख रहा उत्साह, सखलेचा ने कहा- बहुमत से बनेगी सरकार, पढ़े खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। जावद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मंगलवार को जावद रतनगढ़ व सिंगोली के बाद सरवानिया महाराज में दोपहर 12.15 बजे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधि विधान से पूजा अर्चना कर चुनावी कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया साथ ही मां भारती, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन भी किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सखलेचा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में कार्य करें। चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार और प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार की योजनाओं का भरपूर फायदा विधानसभा के लोगों को मिल सके। ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि पार्टी को बनाने में लोगों ने चार-चार पीढ़ियां खपा दीं। किसी से दरी मांग कर लाते थे, पंखा लगाने के लिए डोनेशन लेकर आते थे, कमरे का किराए देने की स्थिति भी नहीं होती थी। उसके लिए भी कोई न कोई दाता ढूंढना पड़ता था। इन विपरीत परिस्थितियों में विचारधारा को आगे बढ़ाया। कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनाव जीतेंगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ के पास बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अगर हर बूथों को जीत लेंगे तो पार्टी चुनाव जीत जाएगी। 
कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा की यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नही हे यह चुनाव देश के संस्कार और संस्कृति को बचाने का चुनाव हैं भारत देश को पुनः विश्व गुरू बनाने का चुनाव है देश को तेजी हे आगे लेजाने का चुनाव है इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को ओमप्रकाश सखलेचा मानकर चुनाव को चुनौती मानकर आज से ही मैदान मे उतरकर अपने अपने बुथ पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने मे लग जाए। 
सखलेचा ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए यह भी कहां की आपके आशीर्वाद से जावद विधानसभा को प्रदेश ओर देश मे नम्बर वन की विधानसभा बनाने मे आपका ये सेवक कोई कसर नही छोडेगा तथा कभी जावद विधानसभा के कार्यकर्ताओ को विकास की कमी महसूस नही होने देगा। हमने शिक्षा चिकित्सा कृषि सहित हर क्षैत्र मे काम किया है आगे भी इसे जारी रखेगे। कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष श्यामकाबरा, जिला महामंत्री विक्रम सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगाराम सुरावत, जिला उपाध्यक्ष बंसीलाल राठौर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मोहन खिंची, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जयसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेश देवड़ा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE