BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2023, 12:59 pm
BIG BREAKING : नीमच में विधानसभा चुनाव में बड़ा घटनाक्रम, सांसद प्रतिनिधि पाटीदार ने फूंका बगावत का बिगुल, भ्रष्टाचार को लेकर दिलीप बापू को लिया आड़े हाथ, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर       

Share On:-

नीमच। विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद प्रदेश में नित नए घटनाक्रम हो रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस की प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद कई जगह उमीदवारों का विरोध हो रहा हैं। नीमच से भाजपा ने वर्तमान विधायक दिलीप सिंह परिहार को अधिकृत प्रत्याशी बनाया हैं। नीमच सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी का विरोध शुरू हो गया हैं। 
आज भाजपा के दिग्गज नेता और सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र पाटीदार ने भाजपा प्रत्याशी दिलीप बापू के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया। पाटीदार ने आज विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित तहसील कार्यालय से नामांकन फॉर्म लिया हैं। साथ ही चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी हैं। इस दौरान वीरेंद्र पाटीदार के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमसिंह परिहार, नवलगिरि गोस्वामी और पं शैलेश जोशी उपस्थित रहे। 
पाटीदार ने कहा कि जिले में हर वर्ग परेशान और हताश हो चूका हैं। नीमच में 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार चल रही हैं। व्यापारी वर्ग को फर्जी छापो के नाम पर परेशान किया जा रहा हैं। सबसे ज्यादा किसानों के साथ अत्याचार हुआ हैं। तहसील से लगाकर कलेक्टर कार्यालय तक किसानो से 50 से एक लाख रूपए तक नामांतरण के नाम पर वसूले जा रहे हैं। भ्रष्टाचार के नाम पर खुला तांडव चल रहा हैं। जिले में टिकिट वितरण में पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा हुई हैं। इतनी बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग की संख्या होने के बाद टिकिट वितरण में ध्यान नहीं दिया गया हैं। हमने हर्कियाखाल में इस सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं की मीटिंग की थी। 27 या 30 तारीख को भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ मैं अपना नामांकन दाखिल करूँगा।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE