BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2023, 2:09 pm
BIG NEWS : नीमच विधानसभा कांग्रेस चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के साथ कल नामांकन दाखिल करेंगे कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर द्वारा 26 अक्टूबर को प्रातः शुभ मुहूर्त में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही प्रातः 11.30 बजे गाँधी भवन नीमच में कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह के चुनाव संचालन हेतु मुख्य कार्यालय का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में नीमच जिला प्रभारी नूरी खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में गरिमा और सादगीपूर्ण ढंग से किया जाएगा। 
ज़िला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओम  शर्मा, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय राकेश अहीर, महेंद्र मोनू लोक्स, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विनोदसिंह भंवरासा, बलवंत पाटीदार, जीरन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक ने कार्यकर्ताओं से इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित होकर एकजुटता का परिचय देने और गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE