BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2023, 11:01 am
BIG NEWS : यह चुनाव समंदर नहीं बल्कि क्षेत्र के युवा, गरीब और किसानों के भविष्य के सवाल का है- पटेल, जाट में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर  

Share On:-

रतनगढ़। जावद विधानसभा क्षेत्र में जावद के बाद कांग्रेस प्रत्याशी समंदर पटेल के दूसरे चुनाव प्रचार कार्यालय के रूप में आज जाट गांव में  शुरुआत की गई। क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पटेल द्वारा मौली बंधन खोलकर विधि विधान से उद्घाटन किया गया। गांव के लोगों ने उन्हें जुलूस के रूप में कार्यालय पहुंचाया जहां उद्घाटन के बाद जनसभा आयोजित की गई। इस मौके पर स्थानीय नेताओं ने अपने संबोधन में क्षेत्र की दुर्दशा का जिक्र करते हुए कहा कि किस प्रकार 20 साल से जनता क्षेत्रीय विधायक के झूठे वायदों से त्रस्त है। 
अपने संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी पटेल ने ग्रामीणों से कहा कि यह चुनाव मेरे भविष्य का नहीं बल्कि जावद क्षेत्र के युवा, किसान और गरीबों के भविष्य का सवाल है। विधायक ओम प्रकाश सखलेचा द्वारा क्षेत्र के लोगों के साथ झूठे सपना दिखाकर खिलवाड़ किया जा रहा है। विकास के लिए 50  साल कम नहीं होते। इससे पूर्व करीब 30 साल तक उनके पिता ने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया लेकिन आज भी क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर तरस रहे हैं जो दोनों ही पिता पुत्रों की अनदेखी का द्योतक है। सखलेचा ने लोगों को रोजगार के सपने दिखाकर उद्योगों के नाम पर कोडियों के दाम पर किसानों की जमीन छीन ली। उन्होंने लोगों से ही पूछा कि क्या उन्हें रोजगार मिला? उन्होंने कहा कि उद्योग के नाम पर सखलेचा  कुछ सोलर प्लांट लाए जिनमें 50  लोगों को भी रोजगार नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि इन प्लांटों में भी अधिकांश उनकी पार्टनरशिप के है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस की जीत पर क्षेत्र का हर कार्यकर्ता विधायक होकर आपकी समस्याओं का समाधान करेगा। इस दौरान कांग्रेस जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद के जयकारों से आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। 
उद्घाटन कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश रांका, धीरज व्यास, डीकेन नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहन शर्मा, युसूफ भाई बोहरा, गोपाल धाकड़ नीम का खेड़ा, पुष्पेंद्र सिंह ग्वालियर कला, पूर्व सरपंच ओंकार लाल धाकड़, जमना दास बैरागी, सरपंच राधा किशन गुर्जर के साथ बाबूसिंह किरता, शंकर लाल धाकड़ श्रीपुरा, श्यामलाल जोशी, राजेश लढ्ढा, सुरेश सोलंकी, गब्बर भाई रतनगढ़, कुलदीप तिवारी, श्यामलाल सोनी, बालू लाल भील लक्ष्मीपुरा, शंभुलाल धाकड़ श्रीपुरा, नियाज़ मोहम्मद अंसारी लुहारिया और पप्पूसिंह बांगरेड आदि मौजूद थे। जनसभा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांव में जनसंपर्क कर लोगों से मेल मुलाकात की और समर्थन मांगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE