BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2023, 12:01 pm
KHABAR : कुकडेश्वर मंडल के कार्यालय का शुभारंभ, कांग्रेस नेता कारूलाल खाती पटेल ने ली भाजपा की सदस्यता, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। मनासा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिरूद्ध (माधव) मारू ने कुकडेश्वर मंडल के कार्यालय का शुभारंभ किया। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान  कारूलाल खाती पटेल ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में   प्रत्याशी मारू ने कारुलाल का भाजपा परिवार में स्वागत अभिनंदन किया।
सुबह 11 बजे भाजपा प्रत्याशी कुकडेश्वर पहुंचे। यहां कन्या हाई स्कूल के सामने कुकडेश्वर मंडल के चुनावी कार्यालय खोला गया। मारू ने इसका शुभारंभ किया। मारू ने कार्यालय का शुभारंभ कर कार्यक्रम को संबोधित किया। 
मारू ने कहा भाजपा पार्टी नहीं परिवार है संस्था नहीं संस्कार है और हमें इस बार फिर भाजपा की सरकार बनानी है। इसके लिए सभी परिवार के सदस्य घर-घर पहुंच पार्टी के लिए काम करे और भाजपा को विजय बनाए। मेरे विधायकी कार्यकाल में मनासा में 100 बिस्तरीय सिविल हॉस्पीटल स्वीकृत कराया इसकी बिल्डिंग बनाई। कुकडेश्वर में टप्पा तहसील कार्यालय की बिल्डिंग स्वीकृत कराई। गांधीसागर से हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा है। सिंचाई के लिए किसानों के खेतों तक गांधीसागर का पानी पहुंचेगा। आप सभी के सहयोग और समर्थन से हम फिर जीत का परचम लहाराएंगे और विकास की रफ्तार को दोगुना करेंगे। 
मारू ने कहा नगर कुकडेश्वर मे भाजपा के विकास और विश्वास की नीति से प्रेरित होकर कारूलाल खाती पटेल ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कारुलाल जी का स्वागत अभिनंदन किया। पार्टी कार्यालय के शुभारंभ के बाद भाजपा प्रत्याशी मारू ने कुकडेश्वर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष रामु गंगवाल के यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। यहां सभी ने भाजपा को जिताने का संकल्प लिया। 
इस अवसर पर इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र मालवीय, मंडल अध्यक्ष मदनलाल रावत, कैलाश घाटी, भंवरलाल नीमबोदीया, शंकरलाल मालवीय, कन्हैयालाल बूँदीवाल, भेरूलाल वरदिया वाले, श्याम वशनारिया, मन्नालाल गुरु, तुलसीराम मिलन, रामचंद्र गंगवाल, डॉ राजाराम खुँवार, बाबूलाल मोदी, मंजू सोनी, कौशल्या मोदी, देवकरण बंशीलाल, मुन्ना बारी वाले, छगन खुँवार आदि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE