नीमच। विधानसभा नीमच के लिए भाजपा प्रत्याशी विधायक दिलीप सिंह परिहार ने आज नामांकन भरा। दिलीप बापू आज दोपहर कलेक्टर कार्यालय नीमच पहुंचे। शुबहा मुहूर्त में दिलीप बापू ने अपना नामांकन फॉर्म जमा करवाया। इस दौरान दिलीप बापू के साथ सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, पूर्व नपा उपाध्यक्ष महेंद्र बबलू भटनागर, राकेश भारद्वाज और पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत हरित सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।