रतलाम। जावरा से जीवन सिंह शेरपुर ने आज नामांकन दाखिल कर चुनावी शंखनाद कर दिया है। करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह जयपुर ने आज बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ रैली निकालकर नामांकन फॉर्म भरा है। जीवन सिंह शेरपुर के समर्थक जागनाथ मंदिर से पैदल जुलूस निकाल कर आरओ कार्यालय पहुंचे ।
गौरतलब है कि जीवन सिंह शेरपुर ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के साथ ही मध्य प्रदेश की 80 विधानसभा सीटों पर करणी सेवा परिवार समर्पित उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर भाजपा और कांग्रेस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। जो विधानसभा क्षेत्र में जीवन सिंह शेरपुर भाजपा के वर्तमान विधायक डॉ राजेंद्र पांडे और कांग्रेस के नए उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह सोलंकी के सामने चुनौती पेश करेंगे। कार्यकर्ताओं के संख्या बल के साथ निर्दलीय नामांकन भरने पहुंचे जीवन सिंह शेरपुर ने जावरा में चुनावी शंखनाद कर दिया है।
भाजपा के डॉ राजेंद्र पांडे शुक्रवार 27 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं ,कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह सोलंकी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद नामांकन भरने का ऐलान करेंगे।