झालावाड़। जिले क़े डग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा क़े कालूराम मेघवाल को टिकिट मिलने क़े बाद शहर क़े बालाजी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने फटाके जलाकर व ढ़ोल क़े साथ जोरदार स्वागत किया। इसी दौरान कालूराम विधायक को फूल की माला पहनाकर बधाई प्रेषित की गई। उसके बाद पास के बजरंग बली क़े मंदिर जाकर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। उसके बाद स्वर्गीय विमल पाटनी क़े निज निवास पर एक सुनियोजित रणनीति वाली बेठक आयोजित हुई। जिसमे भाजपा क़े क़ई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने विधायक मेघवाल को साफा पहनाया।
बैठक क़े दौरान सभी ने क्षेत्र क़े विकास क़े बारे मे बात की। इस दौरान प्रदीप जैन आवर ने बताया कि 5 सालो मे विधायक ने बहुत विकास किया है और कहीं कमी रह भी गई हो तो उसको जीत क़े बाद पूरा किया जाएगा। राजस्थान में सरकार कांग्रेस की होने से विकास की वृद्धि में थोड़ी कमी आई भी है तो उसको भी पूरा किया जायेगा। इस बार भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री राजे की सरकार बनेगी और विधायक कालूराम मेघवाल क्षेत्र मे विकास की उड़ान भरेंगे।
बैठक क़े दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल, भवानीमंडी शहर के सभी समस्त कार्यकर्ता, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष मंडल, महामंत्री शक्ति केंद्र प्रभारी, सभी पार्षद गण बूथ अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं पार्टी के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहें।