झालावाड़। जिले क़े भवानीमंडी मे भाजपा कि एक रणनीति वाली बेठक मे एक मामला सामने आया है जंहा बेठक क़े दौरान एक युवक हड़मत सिंह अपने गाँव कि मुसीबत क़े लेकर बेठक मे पंहुचा था। जिसमे युवक हड़मत ने मिडिया को बताया कि उसके गाँव सरोद मे एक सडक निर्माण का काम अभी तक अधूरा पड़ा है जिसको अभी तक बनाया नहीं गया है। और हड़मत ने बताया कि मे खुद भारतीय जनता पार्टी को बिलोंग करता लेकिन इस बार कालूराम ने नाराज किया है। आपको बता दे कि टिकिट मिलने क़े बाद से ही कालूराम का विरोध पर विरोध होता दिख रहा है जिले मे मनोहर थाना प्रत्याशी गोविन्द रानीपुरिया का भी विरोध होता हुआ दिखा है। इस तरह क़े विरोध प्रदर्शन से कँही ना कंही भाजपा खेमे मे हलचल मची हुई है। शुरूआती दौर मे यदि इसी तरह विरोध होता दिखेगा तो तस्वीर जनता क़े सामने साफ है। वंही जिला परिषद सदस्य पर्वत सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सरोद कालूराम मेघवाल जीतने के बाद राजा साहब के चुनाव मे,भारत सिंह की माता जी क़े देहांत क़े समय, जनपद और जिला परिषद के चुनाव में,शिविर में चारभुजा नाथ मंदिर पर भागवत कथा में, जन आक्रोश रैली मे,जिला परिषद प्रधान और जनपद के स्वागत में, गोविंद सिंह हामलिया खेड़ा वालों के साथ भेरुजी महाराज और देवनारायण मंदिर क़े समय, हमारी बच्ची की शादी में तो लगभग लगभग 10 से 12 बार सरोद आये है। और बात करें विकास कि तो सरोद में बालाजी मंदिर पर एक से डेढ़ लाख की ट्यूबवेल पास करवाई और सरोद से भेरुजी महाराज के रोड पास करने के लिए 01 करोड़ 59 लाख का बजट राज्य सरकार को दे रखा पर विपक्ष सरकार पास नहीं कर रही है।