BREAKING NEWS
KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<     KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2023, 6:37 pm
KHABAR : जिले में किया जा रहा है शिकायतों का त्वरित निराकरण, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ द्वारा प्राप्त इतनी शिकायतों का हुआ समाधान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिला कंट्रोल रूम एवं शिकायत निवारण प्रकोष्ठद स्थापित किया गया है। इस प्रकोष्ठ में आर्दश आचरण संहिता लागू होने कि तिथि से अब तक कुल 198 शिकायत विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई है। प्राप्त सभी शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया गया है। 
जिला कंट्रोल रूम एवं शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना ने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम पर विभिन्न माध्यमों से विधानसभा निर्वाचन के संबंध में प्रतिदिन शिकायत एवं समस्याएं प्राप्त हो रही है। जिसमें सी विजिल एप पर 45, राज्य निर्वाचन आयोग से 12,  स्थानीय स्तर अथवा कॉल सेन्टर पर 6 एवं 1950 वोटर हेल्पलाईन के माध्यम से कुल 135 शिकायत प्राप्त हुई है। जिसमें फोटो पहचान पत्र से संबंधित 121 शिकायतों का निराकरण किया गया है। जिला कंट्रोल रूम पर प्राप्त सभी शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया जा रहा है। सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायत का 100 मिनिट में निराकरण किया जाता है।
इसी प्रकार ऑफलाईन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को भी 24 घन्टे में निराकृत किया जाता है। इस हेतु जिला कंट्रोल रूम पर प्रतिदिन 24 घन्टे के लिये तीन शिफ्ट में चार-चार अधिकारी- कर्मचारि‍यों की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा स्तर पर भी विभिन्न स्तरो पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु 24 घन्टे के लिये कर्मचारि‍यों की ड्यूटी लगाई गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE