BREAKING NEWS
KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<     KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2023, 7:36 pm
BIG NEWS : शुजालपुर से योगेंद्र सिंह ने भरी हुंकार, बिना मेंडेट कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जमा किया नामांकन, हजारों लोगों के समर्थन में निकाली रैली, सड़कों पर लगा जाम, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। शुजालपुर की सड़कें गुरूवार को पूरी तरह जाम हो गई थी। दूर-दूर तक यदि कुछ दिखाई दे रहा था तो वो था जनसैलाब, जो बंटी बना के साथ कांधे से कांधा मिलाकर चल रहा था। जिन पर लोगों ने फूलों से ज्यादा आशीर्वाद बरसाया। यह नजारा था कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना की रैली का।
हालांकि सिंह का अब तक न सूची में नाम है और न ही उन्हें अभी तक पार्टी से मेंडेट मिला है, लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से न्याय की उम्मीद और चुनाव मैदान में उतरने के अपने पक्के इरादों के दम पर उन्होंने अपना नामांकन कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तहसील कार्यालय में जमा किया। सिंह ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व पर उन्हें पूरा भरोसा है कि वे उन्हें निराश नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि केवल मेरे साथ ही नहीं बल्कि यह उन हजारों लोगों का भी भरोसा है जो आज इस रैली में बड़ी उम्मीद और आशा से मेरे साथ शामिल हुए हैं कि शीर्ष नेतृत्व सही का साथ देगा।
हॉट सीट बन गई शुजालपुर विधानसभा-
शुजालपुर विधानसभा सभा सीट मप्र की सबसे हाट सीट बन गई है। यहां से कांग्रेस ने पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार को अपना उम्मीदवार बनाया है। इनका नाम आने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आखिर इस सीट पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व क्या निर्णय लेगा और किसका साथ देगा। कांग्रेस के शीर्ष नैतृत्व ने योगेंद्र सिंह बंटी बना को टिकिट का वायदा किया था, मगर अंतिम समय में बने समीकरणों के चलते रामवीर सिंह सिकरवार को उम्मीदवार बना दिया। तभी से हर किसी की नजर इस सीट पर जीम हुई हैं। वहीं कांग्रेस ने हाल ही में कुछ सीटों में बदलाव किया है जिसके चलते शुजालपुर सीट पर भी बदलाव के बादल मंडरा रहे हैं।
जटाशंकर महोदव और सिद्धवीर हनुमान का लिया आशीर्वाद-
गुरूवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिंह ने सिद्धवीर बोलाई हनुमान मंदिर पहुंचकर बाबा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रसिद्ध जटाशंकर महोदव का अभिषेक कर उनका आशीर्वाद लिया और 10.30 बजे वे हजारों लोगों के साथ अकोदिया रोड स्थित तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन जमा किया। तो उनके समर्थकों ने भी सिंह के पक्ष में नारेबाजी कर उनका हौंसला बढ़ाया।
हर तरह से परीक्षा दी है मैने-
शुजालपुर चौराहा पर रैली में आये समर्थकों को सम्बोधित करते हुए योगेंद्रसिंह बंटी बना ने कहा कि मुझे पिछले 15 वर्ष से आश्वासन दिया जा रहा है। इस बार भी शीर्ष नैतृत्व ने सभी पैमाने पर मेरी परीक्षा ली, फिर चाहे सर्वे हो या संगठन का काम मैं उसमें खरा उतरा। जिसके बाद मुझे टिकिट का आश्वासन दिया गया। मुझे अभी भी आशा है कि क्षेत्र की जनता की मांग और मेरी निष्ठा व्यर्थ नही जाएगी। हमारे वरिष्ठ नेता और हाईकमान टिकिट देकर न्याय अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आज मेरे लिए अच्छा मुहर्त था, जिसमें मैंने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE