BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 4:03 pm
BIG NEWS : अटकलों पर लगा विराम, मल्हारगढ़ सीट से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार परशुराम सिसोदिया ने जमा किया बी फॉर्म, जोकचंद के समर्थकों में निराशा, पढ़े रवि पोरवाल की खबर    

Share On:-

मल्हारगढ़। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा से परशुराम सिसोदिया को प्रत्याशी घोषित किया हैं। सिसोदिया को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस का दूसरा गुट लगातार विरोध कर प्रत्याशी बदलने की मांग भी कर रहा हैं। कई कांग्रेस कार्यकर्ता तो भोपाल में भी डेरा डाले हुए हैं। वहीं अटकले भी लगाई जा रही थी कि कांग्रेस इस सीट पर प्रत्याशी बदल सकती हैं। लेकिन आज परशुराम सिसोदिया ने पार्टी से अधिकृत बी फार्म रिटर्निंग अधिकारी को जमा करवा दिया हैं जिसके बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया हैं। 
ज्ञात रहे कि मल्हारगढ़ सीट से श्यामलाल जोकचंद भी कांग्रेस से टिकिट की दौड़ में थे लेकिन उनको टिकिट नही मिला जिसके बाद जोकचंद के समर्थक नाराज हो गए और प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। वहीं जोकचंद ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर दिया। हालांकि सूत्रों के अनुसार उन्होंने कांग्रेस पार्टी से फॉर्म भरा हैं तो अब सिसोदिया ने बी फॉर्म जमा करवा दिया हैं तो उनका नामांकन पत्र स्वतः ही निरस्त हो जाएगा।     

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE