BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 6:02 pm
BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह ने लिया जनता का आशीर्वाद, जवाहर नगर में नागरिकों ने किया भावभीना स्वागत, गांवों में भी मिल रहा अपार समर्थन, कल इन क्षेत्रों में होगा जनसम्पर्क, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा नीमच के कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर ने जनसम्पर्क प्रारंभ कर दिया है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में उन्हें जनता अपार स्नेह और आशीर्वाद दे रही है। 
शुक्रवार प्रातः नीमच के जवाहर नगर में साईं मंदिर से गुर्जर ने जनसम्पर्क प्रारंभ किया। जवाहर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उन्होंने जवाहर नगर विस्तार तक सघन जनसंपर्क कर बुजुर्गों, मातृशक्ति का आशीर्वाद लिया। युवाओं ने गुर्जर का भावभीना स्वागत किया, कई जगह स्वागत स्वरूप गुर्जर को साफे बांधे गये। नगरीय क्षेत्र में प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर के साथ कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, देवेंद्र परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लोक्स, मुकेश कालरा, पार्षद योगेश प्रजापति, हरगोविंद दीवान, अशोक मोदी, विकास शिंदे, मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं वार्डवासी मौजूद रहे। 
गुर्जर ने दोपहर में गांव अरनिया, तेलनखेड़ी, निपानिया, सेमली चंद्रावत, सेमली चक, मानपुरा आदि गांवों में जनसम्पर्क किया। गांवों में ग्रामीणों ने एक ही नारा बुलंद किया, अबकी बार बदलाव जरूरी है। जिस भी गांव में गुर्जर पहुंचे उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। गांवों में जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह के साथ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, रमेश राजोरा, दिनेश गुर्जर, पप्पूलाल गुर्जर, समरथ कुमावत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे। 
कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर कल इन गांवों में पहुंचेंगे-
नीमच विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर 28 अक्टूबर प्रातः 8.30 बजे पिपलियाबाग, 9 बजे लखमी, 9.30 बजे लांछ, 10 बजे दलावदा, 10.30 बजे भीमाखेड़ी, 10.45 पिपलिया गुर्जर, 11 बजे पावटी, 11.30 बजे सोकड़ी, 12 बजे पिराणा, 12.30 बजे बम्बोरी, 1 बजे बम्बोरा, 2 बजे अरनिया चंदेल, 2.30 बजे महुडिया, 3 बजे धामनिया, 3.30 बजे झांझरवाड़ा, 4 बजे सोनियाना, 4.30 बजे ग्वालदेविया, 5 बजे राबड़िया, 5.30 बजे हरनावदा, 5.45 बजे केरी, 6 बजे कराड़िया महाराज, 6.30 बजे ग्वालतालाब, 7 बजे दलपतपुरा, 7.30 बजे अघोरिया, और 8 बजे बरखेड़ा गुर्जर में जनता का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE