जावद। विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा के पक्ष में महिला मोर्चा भी मैदान में उतर गया है। जावद नगर में सखलेचा की धर्मपत्नी संगीता सखलेचा ने घर-घर दस्तक देकर जनसपंर्क किया।
जनसंपर्क के भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा की धर्मपत्नी को घर के दरवाजें पर देख जावद के नगरवासियों ने सखलेचा का अभिवादन किया और भाजपा उम्मीदवार सखलेचा को भारी मतो विजयी बनाने का आश्वासन दिया।
जावद में जनसंपर्क के दौरान महिला मोर्चा की प्रवासी महिला कार्यकर्ता मानसी गांधी उत्तर मुंबई महिला मोर्चा महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष कैलाशकुंवर, महिला मोर्चा सरवानिया मोरवन मंडल अध्यक्ष गुंजन कुंवर, मंडल उपाध्यक्ष वर्षा सोनी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नयागांव चंद्रकला धाकड़, पार्षद रेखा चंदेल, लक्ष्मी देवी राठौर, मधुबाला जयदीप कविश्वर, आमना कुंडला वाले, कृतिका सोनी, शिल्पा मित्तल, टीना पाल, पिंकी सोहनलाल माली, भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग रमेश प्रजापति आदि उपस्थित थे।