BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2023, 2:29 pm
BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर का सघन जनसम्पर्क अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, फूल माला पहनाकर दिया जननेता को जीत का आशीर्वाद, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर    

Share On:-

नीमच। नीमच विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर का लगातार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क जारी हैं। इस दौरान मतदाताओं का अपार जनसमर्थन भी उन्हें मिल रहा हैं। जगह जगह आमजन गुर्जर का भव्य स्वागत कर रहे हैं। आज उमराव सिंह नीमच विधानसभा के गर्मीं क्षेत्रों में जनसम्पर्क जकर रहे हैं। 
गांव बाग पिपलिया से प्रातः 8.30 बजे गुर्जर का जनसपर्क अभियान शुरू हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में उनके हर परिस्थिति में काम आने वाले नेता गुर्जर को अपने बिच पाकर ग्रामीणों ने उनकी पलक पावड़े बिछाकर आवभगत की। महिलाए, युवाओं और बुजुर्गो से लगाकर बच्चों तक ने गुर्जर का भव्य स्वागत किया। जगह जगह फूलमाला और ढोल धमाकों के साथ ग्रामीणों ने गुर्जर की आवभगत की और जीत का आशीर्वाद दिया। 
इस दौराब गुर्जर ने भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। गुर्जर ने कहा कि प्रदेश के साथ नीमच में भी भ्रष्टाचार का राज हैं। भाजपा सरकार में हर काम के लिए पैसे बन्दे हुए हैं। पैसे नहीं दिए तो काम भी नहीं होते हैं। विधायक सिर्फ झूठी घोषणा करते हैं। विधानसभा क्षेत्र में कई गाँवो में मुलभुत सुविधाओं का अभाव हैं। कांग्रेस की सरकार बनेगी और हर वर्ग का विकास होगा। महिलाओं को महिला सम्मान योजना के तहत 1500 रूपए मिलेंगे। किसानो का कर्ज और कुएं का 5 एचपी तक का बिल माफ़ होगा। गैस सिलेंडर 500 रूपए में मिलेगा। कांग्रेस के वचन पत्र में सभी वर्ग के लिए कई वचन हैं जिससे सबका भला होगा और प्रदेश फिरसे विकास की राह पर दौड़ेगा। 
जनसम्पर्क में गुर्जर के साथ जीरन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद दक, नीमच ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश राजोरा, पूर्व मंडी संचालक राजेंद्र सिंह तोमर, मोहनसिंह जाट, हरगोविंद दीवान, दीपेश शर्मा, दशरथ माली, दिलीप पाटीदार भाणेज सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।            

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE