नीमच। कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर चुनाव प्रचार के दौरान आज बमोरा पहुंचे। यहां उन्होंने मतदाताओं से घर घर जाकर जनसंपर्क किया। मतदाताओं और समर्थको द्वारा उत्साह से माला पहनकर स्वागत किया गया। बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। किसानों ने अपनी और गांव की समस्याएं भी रखी। नीम चौक पर केलों से कांग्रेस के प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर को तौला गया।
नीम चौक पर जाजम पर बैठकर पूरी विनम्रता के साथ मतदाताओं के सम्मुख उमराव सिंह गुर्जर ने अपना रोडमैप रखा। मुख्य रूप से गांव में सड़क, बैंडी खारी और मूलभूत सुविधाओं की समस्या सामने आई।
नीम चौक पर चंद्रशेखर पाटीदार, कमल पाटीदार, दौलत राम पटेल, भागीरथ पाटीदार, प्रेम शंकर गहलोत, अंतिम शर्मा और बड़ी संख्या में गांव वासियों ने उमराव सिंह गुर्जर का स्वागत किया।