मल्हारगढ़। विधानसभा क्षेत्र मल्हारगढ़ से भाजपा प्रत्याशी जगदीश देवड़ा ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क जारी हैं। देर शाम गांव बांसखेड़ी में आमसभा में समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। देवड़ा ने गांव में घर घर जाकर आमजन से संपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणजनों सहित महिलाओं ने बड़ी संख्या में जगदीश देवड़ा का भव्य स्वागत किया और जीत का आशिर्वाद दिया।