BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2023, 11:14 am
BIG NEWS : नीमच जिले में भाजपा को लगा बड़ा झटका, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित कई कार्यकर्ताओं ने छोड़ा बीजेपी का दामन, नाहटा ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता, लगातार बढ़ रही मारु की मुसीबते, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर     

Share On:-

मनासा। विधानसभा क्षेत्र मनासा में भाजपा प्रत्याशी माधव मारु की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां भाजपा के ही वरिष्ठ नेताओं ने मारु के खिलाफ मोर्चा खोल रखा हैं वहीं भाजपा के कई कार्यकर्ता भी पार्टी के रीति नीति से असंतुष्ट होकर और भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवार से नाराजगी के कारण पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं। 
भाजपा नेता और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल दांगी, भाजपा युवा कार्यकर्ता राहुल कच्छावा, नागजी रामजी गरासिया सहित कई साथियों ने आज प्रातः भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने सभी भाजपा छोड़ने वाले कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। 
भाजपा समर्पित जनपद पंचायत मनासा अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल डांगी ने 4 निर्दलीय जनपद सदस्य नगजी राम गरासिया वार्ड 3, राहुल कछावा वार्ड 5, राजाराम रावत वार्ड 21, भोनिराम कुशवाह वार्ड 24 के साथ कांग्रेस का हाथ थामा है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत मनासा अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल डांगी ने बताया कि मेरे पिता पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, पूर्व विधायक राधेश्याम लढ़ा, कैलाश चावला के साथ वर्षो से भाजपा का तन, मन और धन से काम करते आ रहे थे। जनपद पंचायत के चुनाव में मेरी माताजी को भाजपा ने टिकिट नही दिया तो हम निर्दलीय चुनाव लडे और जनता ने हमे भरपूर आशीर्वाद देकर जिताया। उसके बाद सभी सदस्यों ने मिलकर मेरी माताजी को निर्विरोध जनपद पंचायत मनासा का अध्यक्ष बनाया। चूँकि मैं और मेरा परिवार वर्षो से भाजपा के साथ काम करता आया है तो मेरा झुकाव हमेशा से भाजपा की तरफ रहता था। इसके कारण ही जनपद पंचायत मनासा को भाजपा समर्थित कहा जाता था। मगर मनासा के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू का रवैया हमेशा से मेरी माताजी और हमारे जनपद सदस्यों के प्रति तानाशाही रहा। जिससे जनपद पंचायत मनासा के सदस्य ही नही बल्कि पूरी तहसील के सदस्य भी परेशान रहे है। जो कार्यकर्ता 25 से 30 सालो से भाजपा का कार्य करते आ रहे थे, उनको वर्तमान विधायक ने बड़ा प्रताड़ित किया। ना तो किसी कार्यकर्ता को कभी मान दिया गया और ना ही सम्मान दिया। विधायक हमेशा उन्ही लोगो को सम्मान देते रहे जो उनके तलवे चाटते रहे या जो उनके आगे पीछे घूमते रहते थे। आज की लड़ाई मान-सम्मान की लड़ाई है। भाजपा का हर कार्यकर्ता आज अपने मान सम्मान को लेकर लड़ाई लड़ रहा है। वर्षो से जो कार्यकर्ता भाजपा का काम कर रहा था उसे दरकिनार करने का काम वर्तमान विधायक ने किया।
आज में और बाकी के सदस्य सभी कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र नाहटा के व्यक्तित्व से हम संतुष्ट होकर आज कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा है। अभी हम 5 लोगो ने कांग्रेस ज्वाइन की है और भी सदस्य है जो कांग्रेस से जुड़ना चाहते थे मगर अभी वो बाहर होने के चलते कांग्रेस की सदस्यता नही ले पाए है जब वे आ जाएंगे तो उनको भी कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी।
वहीं इस अवसर पर जनपद सदस्यों ने भी संबोधित करते हुए एक सुर में कहा कि आज लड़ाई हमारे आत्मसम्मान की है, जिसके लिए हम हर हाल में लड़ेंगे। विधायक ने हमे बड़ा प्रताड़ित किया है, कोई ऐसा मोका नही छोड़ा जहां हमारे साथ दुर्वव्यवहार नही किया हो। हमे भी जनता ने चुन कर भेजा है, हमारा अपमान हमारे साथ साथ हमारे क्षेत्र की जनता का भी अपमान है, इसलिए अब हमने हाथ का साथ थामा है।
आपके बता दे की जनपद पंचायत मनासा अध्यक्ष प्रतिनिधि के साथ 4 जनपद सदस्यों का कांग्रेस पार्टी का हाथ थामना भाजपा के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE