मनासा। कंजार्डा पठार की जनता ने पिछले 18 साल के भाजपा ष्शासन में बहुत कुछ खोया है। कंजार्डा पठार का विकास जहां पर 20 साल पहले छोडा था आज भी वही पर खडा है। विकास के साथ ही पिछले 5 सालो में यहां के भाजपा विधायक ने विकास करने की बजाए किसानो की जमीने हडकने का काम किया है। भाजपा ने विकास तो दुर जनता का मान सम्मान तक छिनने का काम किया है। पठार की जनता का मेरा राजनीति नही बल्कि पारिवारिक रिश्ता रहा है। और मेरे परिवार को मान सम्मान दिलाना मेरी जिम्मेदारी है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर कंजार्डा पठार को विकास के साथ ही जनता को उसका खोया हुआ मान सम्मान फिर से मिलेगा।
यह बात कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र नाहटा ने ष्शनिवार को कंजार्डा पठार के गांव नवलपुरा,पलासिया, बेसदा, चम्बलेश्वर, अमरपुरा, खेडली, गफार्डा, कंुडालिया, दंतलाई, धाकडखेडी, गोटडा, खेडाबालाजी, बरखेडा बख्तुनी, चौकडी, झोपडीयां, कंजार्डा और आरामनगर में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहीं। कांग्रेस प्रत्याशी नाहटा ने कहा कि 18 साल की भाजपा सरकार में विकास पठार क्षेत्र में कहीं दिखाई नही दिया। स्मार्ट शिक्षा का दावा करने वाली भाजपा सरकार में आज भी कई स्कूलो में शिक्षक नही है। तो कहीं पर भवन नही है। नाहटा ने कहा कि पठार की जनता के साथ जो हुआ है वो अब बर्दाश्त नही किया जाएंगा। नाहटा ने कहा कि भाजपा सरकार ने सिंचाई के लिए कोई प्रयास नही कीए। भाजपा ने तो कहा की योजना कहा पर लाकर लागु की है यह काम किया है। गंगाबावडी पेयजल समुह योजना को चंम्बलेश्वर से जोडा गया। जिसका विरोध पठार की जनता ने किया तो उन पर आगजनि और लुट के केस दर्ज कर दिए। लेकिन किसान भाई चिंता नही करे आपके मान सम्मान में कांग्रेस खडी है। यही नही भाजपा विधायक ने यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओ को झुठे केस में फंसाने का काम किया है। विधायक के लोगो ने तोड बटटे कराने का काम किया वो जनता के सामने है। इन सब बातो को ध्यान में रखकर आपको मतदान करना है।
आदिवासियों के विकास पर करोडो खर्च का दावा सिर्फ कागजो में-
कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र नाहटा ने आदिवासी गांव धाकडखेडी कंजार्डा में ग्रामीणो से कहा प्रदेश की भाजपा सरकार आदीवासीयो के विकास के लिए जो करोडा अरबो का ढिंढोरा पीट रही है। लेकिन हकीकत कुछ ओर है। आज भी आदीवासी गांव और वहां के रहवासी मुलभूत सुविधाओ के लिए संघर्ष कर रहे है। आदीवासी बाहुल्य गांवो में स्मार्ट शिक्षा का आज भी अभाव है। यहां पर बच्चो को स्मार्ट शिक्षा के लिए जब सरकार की सुविधा नही मिली और जब मैने इनके बीच में आकर देखा तो बच्चे पढना लिखना और आधुनिक शिक्षा से जुडना चाहते है। लेकिन सुविधा नही है तो मैनें अपनी युनिवर्सिटी से यहां पर क्लासे प्रारंभ करवाई। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हेमलता भंडारी, युवा नेता मुकेश मालवीय, सेवादल पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम मालवीय, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोरमा मुंदडा, आदीवासी नेता नानालाल भील, संजय राठौड खेडली, महेन्द्र उपाध्याय, मंडलम अध्यक्ष सुरेश जैन, सहित कांग्रेस कार्यकता साथ थे।
ईवीच नाहटा है जणा ने पठार को पंजाब बनाया- जब कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र नाहटा कंजार्डा पठार क्षेत्र के चुनावी दौरे पर गए तो वहां के बुर्जुगो ने युवाओ से मालवी भाषा में कहा कि ई वीच नाहटा है जणा ने बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए काम किया है। अणा ने चम्बलेंश्वर बांध बणायो जणती आज खेता में पाणी अयरीयो है। पठार को पंजाब वणा वा वारा को कर्ज चुकावा को टाइम है। अणा ने एक बार ओर विधायक बणय दो फेरती इ मिनिस्टर वणेगा और क्षेत्र को घणो विकास करावेगा। अणा कमल का फुल वारा ने तो कय किदो थाके हामे है अणा की वाता मे मती आजो रे यह सुनकर युवाओ के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होने कहा कि जिसने हमारे क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदली है उसका कर्ज सौ फिसदी चुकाएंगे।
आज रामपुरा में होगा कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ-
कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र नाहटा के रामपुरा में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ 29 अक्टुंबर को ष्शाम 7 बजे लालबाग में होगा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सोनी ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय के शुभारंभ पर कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र नाहटा, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सोमिल नाहटा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजू गरासिया सहित वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थि रहेगें।