मुरैना। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के चुनाव सहप्रभारी शिव भाटिया ने कांग्रेस कार्यालय पर संबोधित किया और कहा भय और डर के वातारण में वह रहता है जो अंदर से कमजोर रहता है। इसलिए झूठे आरोप लगाना और झूठी बातें करना इनका तो अतिश्योक्ति करने की जरूरत ही नहीं है। यह तो हमेशा यही करते है किसी के ऊपर क्या आरोप लगा देंगे प्रियंका से इनको डर क्यों है अगर प्रियंका जनता बीच अपनी बात रखने आ रही है तो इधर उधर की बात करके क्यों भटकाना चाहते है विकास की बात करें ना 18 साल क्या किया तुमने 18 साल के अंदर देश की जनता को क्या दिया तुमने क्या हालत कर दी न भ्रष्टाचार न बेरोजगारी के ऊपर रोक लगाई कहां काम किया है जब ये बातें नहीं होती है तब यह इधर उधर की बातें करते है इनकी झूठी बातों का जवाब देने की जरूरत नहीं है।
वहीं राममंदिर के बारे में कहा हमे कहां आपत्ति है इनके झूठ बोलने की ये आदत जो जा ही नहीं सकती है मुख्यमंत्री शिवराज रोज झूठ बोलता है कहता है 450 रुपए में सिलेंडर दूंगा लेकिन दिया एक को भी में उसका जवाब तो देते नहीं यह लोग इधर उधर की बात करके दूसरों का भी समय बर्बाद करना चाहते हैं अपना और प्रदेश का तो समय बर्बाद कर ही दिया।
वही नरेंद्र सिंह तोमर के जनेऊ वाले बयान पर कहा ये गलत फहमी के शिकार है और ये धर्म के ठेकेदार बनते हैं क्यों कि धर्म को इनको समाज के अंदर बेचना होता है धर्म की पूजा नहीं करते सिर्फ बेचते हैं।