BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2023, 12:42 pm
BIG NEWS : मारू अपनी जमीन खिसकती देख अपने ही भाजपा कार्यकर्ताओ को दिला रहे सदस्यता, जिन्होने जॉइन की पार्टी वे पहले से ही भाजपा के कार्यकर्ता है- सोनी, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। जब से भाजपा ने मौजुदा विधायक अनिरूद्व माधव मारू को फिर से उम्मीद्वार बनाया है। तब से उन्ही के पार्टी के नेताओ ने बगावती तेवर पर उतर आएं है। वहीं जनता में भी भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। विधायक के आडियो भी जमकर वायरल हो रहे है। विधायक मारू के खिलाफ भाजपा और गांव गांव में जनता में पनप रहे आक्रोश को देखते हुए मारू की जमीन खिसकती नजर आ रही है। मारू अपनी जमीन खिसकती देख वे भाजपा कार्यकर्ताओ को कांग्रेस के कार्यकर्ता बताकर उन्हे भाजपा की सदस्यता दिला रहे  है।
यह बात मनासा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मंगल पाटीदार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र श्याम सोनी और रामपुरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजू गरासिया ने कही। कांग्रेस नेताओ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और मनासा से कांग्रेस को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जनता के समर्थन को देखकर भाजपा प्रत्याशी माधव मारू की जमीन खिसकती नजर आ रही है। भाजपा में भी सभी बडे नेताओ ने खिलाफत का तगडा बिगुल बजाने के बाद से ही मारू के चेहरे की हवा उडी हुई है। 
पाटीदार सोनी और गरासिया ने कहा कि गांव चुकनी खेडा के जिन कार्यकर्ताओ को विधायक मारू ने भाजपा का दुपटटा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई और उन्हे कांग्रेस कार्यकर्ता बताया। लेकिन सच्चाई यह है कि वे पहले से ही भाजपा के ही कार्यकर्ता है। कांग्रेस के कार्यकर्ता नही है। गांव चुकनी खेडा में जो कांग्रेस परिवार के निष्ठावान कार्यकर्ता है वे कांग्रेस के साथ है ओर वे कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र नाहटा के साथ खडे है। भाजपा के पास अब यही काम बचा है। भाजपा प्रत्याशी मारू पहले अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओ को संभाले जो सार्वजनिक रूप से निपटाने का ऐलान कर चुके है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE