BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2023, 12:54 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले से अभी तक आप पार्टी का एक भी टिकट नहीं हुआ फाइनल, बड़े चेहरे को उतारने की कवायद, पढ़े खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले से कांग्रेस ने एक तो वहीं भाजपा ने तीन विधानसभाओं में अपने प्रत्याशियों के नाम लिस्ट निकाल कर चेहरों पर मोहर अंकित कर दी है। जबकि दो सौ सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करने के बाद चित्तौड़गढ़ जिले में आम आदमी पार्टी का एक भी उम्मीदवार तय नहीं हो पाया है। चित्तौड़गढ़ जिले की पांच विधानसभाओं में चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, बड़ीसादड़ी, कपासन और बेगूं आती है।
चित्तौड़गढ़ जिले में कांग्रेस द्वारा निम्बाहेड़ा विधानसभा से उदयलाल आंजना का नाम फाइनल कर दिया है, उदयलाल आंजना अभी राजस्थान सरकार में सहकारिता मंत्री के पद पर हैं। भाजपा की बात करें तो भाजपा ने चित्तौड़गढ़ जिले में तीन टिकट फाइनल कर दिए हैं जिनमें चित्तौड़गढ़ से विद्याधर नगर से विधायक नरपत सिंह राजवी, निम्बाहेड़ा से पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी और बड़ीसादड़ी से गौतम दक का टिकट फाइनल किया गया है।
बता दें कि आप ने सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची 27 अक्टूबर शुक्रवार को जारी कर दी है। अब तक आम आदमी पार्टी दो बार में 44 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। आप ने दूसरी सूची में 21 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। गुरुवार 26 अक्टूबर को पहली सूची में 23 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। अब तक की दो लिस्ट में से आप ने किसी भी बड़े चेहरे को टिकट नहीं दिया है, सभी सीटों पर नए और राजनीतिक अनुभव हीन चेहरों को ही प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE