BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2023, 10:50 am
BIG NEWS : समंदर को मिला इस नेता का साथ, सकते में आए सखलेचा के खासमखास, कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर, पूर्व विधायक के साथ नूरी खान पहुंची यहां, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। विधानसभा क्षेत्र जावद में कांग्रेस की जीत की राह आसान होती नजर आ रही है। पार्टी के नेता बालकिशन धाकड़ पार्टी प्रत्याशी समंदर पटेल के समर्थन में आ गए। जैसे ही धाकड़ ने पार्टी के पक्ष में काम करने का ऐलान किया , कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पटेल काफी समय से उन्हें मनाने के प्रयासों में जुटे थे जिन्हें रविवार शाम आखिरकार कामयाबी मिली और हंसी खुशी के साथ भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा को हराने के मिशन में साथ हो गए। पिछले कुछ समय से धाकड़ के निर्दलीय मैदान में उतरने की बातें सामने आ रही थी। उसी क्रम में कांग्रेस की जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान, पूर्व विधायक चुन्नीलाल धाकड़ और पार्टी प्रत्याशी पटेल के साथ आज शाम  धाकड़ के निवास पर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे।  मुलाकात के दौरान पार्टी नेताओं ने बालकिशन के समक्ष सखलेचा को फूट का फायदा मिलने की बात रखते हुए उनके साथ हुए अन्याय की लड़ाई साथ मिलकर लड़ने का भरोसा दिलाया। बालकिशन ने जावद को सखलेचा परिवार के वंशवाद से मुक्त कराने के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का विश्वास दिलाते हुए कार्यकर्ताओं को अपने फैसले से अवगत कराया तो सभी खुशी के मारे झूम उठे और सकलेचा के झूठ और फरेब के राज को खत्म करने के लिए तन मन धन से पटेल के साथ काम करने के प्रति सहमति जताई। धाकड़ ने तीनों ही नेताओं के साथ हाथ से हाथ मिलाकर सखलेचा की सल्तनत को खत्म करने का ऐलान किया। बालकिशन के इस निर्णय के साथ ही भाजपा में खलबली मच गई। खासकर सखलेचा के समर्थक टेंशन में आ गए। कारण यह है कि भाजपा को धाकड़ के निर्दलीय मैदान में उतरने की संभावनाओं में बड़ी उम्मीद दिख रही थी जो  अचानक इस निर्णय से धूमिल हो गई। पार्टी प्रत्याशी पटेल ने धाकड़ के निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा कि वह हमारे परिवार के ही है और मुझे उनसे यही उम्मीद थी क्योंकि हमारा एकमात्र लक्ष्य सखलेचा परिवार के वंशवाद और अन्याय को खत्म करना है। धाकड़ के साथ आने से लक्ष्य पाना और भी आसान हो गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE