मल्हारगढ़। विधानसभा क्षेत्र मल्हारगढ़ से भाजपा प्रत्याशी जगदीश देवड़ा आज नामांकन फॉर्म जमा करेंगे। देवड़ा की नामांकन रैली को लेकर कार्यकर्ताओं सहित आमजन में भी काफी उत्साह हैं। पिपलियामंडी नगर में उत्साह का माहौल हैं। पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित आमजन में भी देवड़ा के स्वागत के लिए आतुर हैं। फुटकर व्यापारी भी अपने ठेले पर भाजपा का झंडा लगाकर अपनी ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं।