नीमच। जावद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। रतनगढ़ से कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ सखलेचा का काफिला नीमच के लिए निकल चूका हैं। जगह जगह सखलेचा का भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन के द्वारा किया जा रहा हैं। सखलेचा के साथ वाहनों का लंबा काफिला हैं। बाइक पर भी सखलेचा समर्थक उनके साथ चल रहे हैं। नीमच पहुंचकर सखलेचा आज विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।