नीमच। बचपन में जिन गांवों के कच्चे रास्तों और पगडंडियों से होकर अपने गांव रातड़िया से पढ़ने जमुनिया कलां स्कूल जाते थे उन गांवों में आज नीमच विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर पहुंचे तो घर-घर से निकलकर ग्रामीणों ने उनका बेहद आत्मीयता से स्वागत किया। रविवार को गुर्जर ने 19 से अधिक गांवों में मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। इन गांवों में गुर्जर के कई बचपन के साथी उनसे गले मिले, बुजुर्गों ने अपने उमराव को आशीर्वाद दिया तो युवाओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर का हर गांव और गली में आत्मीयता के साथ स्वागत हो रहा हैं। किसान नेता उमराव सिंह से आमजन सहजता से अपनी समस्या अवगत करा रहे हैं। किसान से लगाकर व्यापारी तक सभी वर्ग गुर्जर को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। वहीं गुर्जर भी उनकी समस्याओं से रूबरू होकर विश्वास दिला रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी समस्याओं को प्राथमिकता से तुरंत हल किया जाएगा।
गुर्जर कल इन गाँवो में करेंगे जनसम्पर्क-
कांग्रेस प्रत्याशी कल विधानसभा के वनांचल क्षेत्र सहित 25 गाँवो में जनसम्पर्क करेंगे। गुर्जर सुबह 8 बजे चीताखेडा पंचायत के गांव रामनगर से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। इसके बाद गुर्जर 8.15 पर गांव लक्ष्मीपुरा, 8.30 पर गांव गोपालपुरा, 09 बजे गांव पावड़ा, 9.15 पर गांव चेनपुरा डेम, 10 बजे गांव गुड़ला, 10.15 पर गांव जामनगर, 10.45 पर गांव बरकटी, गांव मालखेड़ा 11 बजे, गांव घसुण्डी जागीर 11.30 बजे, गांव भीमपुरा 12 बजे, गांव भोपतपुरा 12.15 बजे, गांव गांधीपुरा 01 बजे पहुंचेगे। गुर्जर का प्रचार अभियान यहां से 01.15 गांव धामनिया जागीर, गांव पठारिया 01.45, गांव खरवेलिया 02 बजे, गांव पिपलिया जागीर 02.30 बजे, ओढ़ो का खेड़ा 03 बजे, भीलों का खेड़ा 03.15 बजे, गांव अखेपुर 03.30 बजे, अमावली जागीर 04 बजे, गांव भड़क सनावदा 04.30 बजे, गांव गमेरपुरा 04.50 बजे, गांव कास्बी 05.10 बजे, माताजी का खेड़ा 05.30 बजे पहुंचेगे। यहाँ से गुर्जर गांव चीताखेडा 05.45 पर पहुंचेगे। चीताखेडा में गुर्जर का विशाल जनसम्पर्क कार्यक्रम होगा। जहां गुर्जर गली गली पहुंचकर ग्रामवासियो से मिलेंगे। साथ ही एक जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा।