BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2023, 3:53 pm
BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर को मिला अब तरुण का साथ, बाहेती ने किया अब निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, कार्यकर्ताओं में दौड़ी ख़ुशी की लहर, पढ़े खबर     

Share On:-

नीमच। विधानसभा क्षेत्र नीमच से कांग्रेस ने उमराव सिंह गुर्जर को उम्मीदवार बनाया हैं। टिकिट मिलने के बाद गुर्जर भी लगातार शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों जनसम्पर्क कर रहे हैं। गुर्जर ने कांग्रेस के जिले के सभी दिग्गज कांग्रेस नेताओं को साधने का काम भी किया हैं। जहां विधानसभा उम्मीदवार की दौड़ में रहे सभी नेता एक जाजम पर आकर कांग्रेस का काम करने के लिए एकजुट हो गए हैं। वहीं आज कांग्रेस और गुर्जर के लिए आज एक और ख़ुशी का दिन रहा। नीमच से कांग्रेस से टिकिट की मांग कर रहे तरुण बाहेती ने भी आज कांग्रेस के पक्ष में इरादा बदल दिया और सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। 
गौरतलब हैं कि जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस के युवा नेता तरुण बाहेती भी नीमच से टिकिट के प्रबल दावेदार थे। लेकिन बाहेती को टिकिट नहीं मिला। जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म था कि तरुण बाहेती नीमच विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन आज इन तमाम अटकलों पर विराम लग गया और तरुण बाहेती ने निर्दलीय चुनाव लड़ने से मना कर दिया और कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया। 
वहीं जब इस बात की खबर सोशल मीडिया पर फैली तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं में डबल ऊर्जा का संचार हो गया। सभी बाहेती के इस फैसले का स्वागत करने लगे और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए देने लगे। वहीं राजनीतिक गलियारों से मिली खबरों के अनुसार उमराव और तरुण के साथ से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE