नीमच। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। शिवराज सिंह चौहान कल नीमच जिले की जावद विधानसभा के गांव झांतला और मंदसौर जिले की गरोठ विधानसभा में आमसभा को सम्बोधित करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज कल जावद विधानसभा के गांव झांतला के हायर सेकंडरी मैदान में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधितकरेंगे। वहीं शिवराज सिंह कल गरोठ में भी भाजपा प्रत्याशी चन्दर सिंह सिसोदिया के लिए भी आमसभा को सम्बोधित करेंगे।