नीमच। नामांकन का दौर खत्म होते ही स्टार प्रचारकों के दौरे शुरू हो गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। वे राजधानी भोपाल से रवाना हो गए हैं। अब कुछ ही देर में नीमच जिले में पहुंचेंगे। आज नीमच जिले के झांतला और मंदसौर जिले के गरोठ में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान झांतला में जावद विधानसभा सीट के प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा व गरोठ में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रसिंह सिसौदिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।