BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2023, 11:41 am
BIG NEWS : भाजपा स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक नहीं कर पाई और विकास के बड़े बड़े दावे किए जाते है- गुर्जर, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क में कांग्रेस प्रत्याशी को मिल रहा जनसमर्थन, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। गांव, गरीब और किसान की समस्याएं 15 साल में सुलझ न सकी। आज भी गांव के लोगों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। सरकारी अस्पताल है तो डाक्टर नहीं है। लोगों को भारी खर्च करके बाहर इलाज लेना पड़ता है। भाजपा की सरकार आज तक स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक नहीं कर पाई और विकास के बड़े बड़े दावे किए जाते है। यह बात कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर ने बिसलवास से खड़ावदा तक 14 गावों में जनसंपर्क के दौरान विभिन्न नुक्कड़ सभाओं में कही। 
उमराव सिंह ने कहा कि आज कल भाजपा नेताओं को कार और एसी के बिना नहीं सुहाता, मैंने हमेशा जमीन पर रहकर काम किया। सुख-दुख में सबका भागीदार बना दलगल राजनीति से उपर उठकर सदा सबका साथ दिया। किसानों के लिए हर संघर्ष में साथ खड़ा रहा। अब बारी जनता की है। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार बनते ही नीमच जिला विकास के नए सौपान तय करेगा। 
महिलाओं ने जगह-जगह स्वागत किया-
गुर्जर का विभिन्न गावों में ग्रामीण महिलाओं ने भी आगे आकर जोरदार स्वागत किया। कहीं आरती उतारी गई, कहीं विजय तिलक और साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया। युवा बुजुर्गों की भारी भीड़ गांव गांव में उमराव सिंह के साथ जनसंपर्क पर निकली। उमराव सिंह ने बिसलवास कलां, बिसलवास खुर्द, चेनपुरा, बामनबर्डी, खेरमालिया, सेमाड़ा, दारू, दारूखेड़ा, भगवानपुरा, दुदरसी, अमावली महल, लेवड़ा, खड़ावदा आदि गावों में सघन जनसंपर्क एवं जनसंवाद किया। 
उनके साथ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बलवतं पाटीदार, जगदीश धाकड़, नंदलाल, गणेशराम पाटीदार, परसराम पाटीदार, राजेन्द्र सिंह, रमेश राजोरा, हरगोविंद दिवान, कन्हैयालाल कारपेन्टर, राकेश पाटीदार, रघुवीर पाटीदार, यश लौहार, विनोद सिंह भंवरासा, शंभु भाटी, लक्ष्मीलाल गायरी, राजू विश्वकर्मा, विक्रमसिंह सरपंच सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE