BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2023, 11:50 am
BIG NEWS : नाहटा के समर्थन में आएं संघई ने ग्रामीणो से कहा- मुझे ही नाहटा मानकर कांग्रेस को जिताएं, मंगेश के सपनो को पुरा करना मेरी जिम्मदारी- नरेन्द्र नाहटा, मंगेश और पालीवाल का साथ मिलने पर भाजपा में मची खलबली, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। विधानसभा चुनाव को लेकर गांवो में चुनावी माहौल बनने लगा है। वहीं कांग्रेस नेता भी एकजुट होकर कांग्रेस को जिताने के लिए मैदान में निकल पडे है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मंगेश संघई और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल ने सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र नाहटा के साथ गांवो में पहुंचकर चुनाव प्रसार कर ग्रामीणो से कांग्रेस को जिताने की मांग की है। 
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संघई ने ग्रामीणो से कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नही है। कांग्रेस एक होकर चुनाव लड रही है। गुटबाजी और विद्रोह भाजपा में मचा हुआ है। भाजपा की सरकार की विदाई तय है। संघई ने कहा कि मैं भी टिकिट का दावेदार था लेकिन कांग्रेस ने नरेन्द्र नाहटा को टिकिट दिया है। आप सभी मुझे ही नरेन्द्र नाहटा समझे और कांग्रेस को चुनाव जिताकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाएं।
कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र नाहटा ने कहा जनसंपर्क के दौरान गांव किरपूरिया, अरनिया चंद्रावत, झिकरिया, पोखरदा और पिपलोन में चुनावी जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा कि मंगेश ने जो सपने मनासा के लिए देखे है उनको पुरा करना मेरी जिम्मेदारी है। मनासा को विकास के नए पायदान पर ले जाने में हम दोनो मिलकर काम करेगे। नाहटा ने कहा कि मनासा विकास के मामले में भाजपा सरकार में काफी पिछडा है। विकास के मामले में पिछे रहने का जिम्मेदार यहां का विधायक और भाजपा सरकार है। कांग्रेस की सरकार बनने पर विकास कार्यो को गति देने का काम किया जाएंगा। नरेन्द्र नाहटा ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि आपके साथ यहां के विधायक ने किस तरह का व्यवहार किया है। भाजपा कार्यकर्ता के साथ ही जनता के साथ भी विधायक मारू ने जिस तरह का बर्ताव किया है वो माफी के लायक नही है। पांच साल तक आपने जो सहा है उसका हिसाब चुकता करने के लिए आपको सिर्फ 17 नवंबर को मतदान केन्द्र पर जाकर सिर्फ एक काम करना है कि ईवीएम मशीन में हाथ के पंजे वाला बटन दबाना है। अगर इस बार ऐसा नही किया तो पंाच साल किस हालात में गुजरेगे इसकी कल्पना कर लेना। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता और मनासा की जनता मन में ठान चुकी है कि इस बार दलालो के हवाले मनासा नही करेगे। कांग्रेस प्रत्याशी आज आपके बीच में है। उनके स्वभाव और व्यवहार से आप सभी अच्छी तरह से वाकिफ है। एक अच्छे जनप्रतिनिधी का दायित्व होता है कि वो जनता को सम्मान दे और उनकी समस्यां को हल करे न कि हर काम के लिए दलाली की दुकान खोले। 
दौरे में बंजारा नेता आर सागर कछावा ने कहा कि कांग्रेस ही किसानो गरीबो और  पिछडो के कल्याण की पक्षधर है। भाजपा धनाढय लोगो की पार्टी है। कछावा ने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर नही धर्म और भगवान राम के नाम पर वोट मांग रही है। वही कांग्रेस सिर्फ विकास के मुददे और रोजगार एवं हर वर्ग के हितार्थ के लिए वोट मांगती है। गांवो में कांग्रेस प्रत्याशी नाहटा और मंगेश संघई का ग्रामीणो ने आत्मीयता के साथ में स्वागत किया। 
कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोरमा मूंदड़ा, पूर्व सरपंच इंदरमल पाटीदार, महेन्द्र उपाध्याय, हिम्मतसिंह चंद्रावत छोटु बना सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथ थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE