नीमच। प्रदेश में नामांकन का दौर खत्म होते ही स्टार प्रचारकों के दौरे शुरू हो गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। वे राजधानी भोपाल से रवाना हो चुके हैं। अब से कुछ ही देर में करीब 12.45 बजे सीएम को हेलीकॉप्टर सिंगोली तहसील के झांतला में उतरेगा। प्रशासन ने झांतला में आयोजित सभा स्थल के समीप ही हेलीपेड तैयार किया है। एसपी अमित तोलानी सहित भारी पुलिस बल सुरक्षा के लिए तैनात है।
आपकों बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज झांतला में जावद विधानसभा सीट के प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा व गरोठ में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रसिंह सिसौदिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। झांतला में सीएम शिवराज करीब 12.45 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वे आमसभा को संबोधित कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए मतदाताओं से अपील करेंगे।