BREAKING NEWS
शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<     BIG NEWS : महंगाई का जोर का झटका धीरे से, एमपी में.. <<     BIG NEWS : माता-पिता सावधान! अब नाबालिग को वाहन दिया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2023, 6:59 pm
NEWS : इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय एवं इंदिरा गांधी स्टेडियम में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं देश के पूर्व गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर इन्हें नमन किया। उसके पश्चात इंदिरा गांधी स्टेडियम में इंदिरा गांधी की भव्य प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हर्षवर्धन सिंह गाडन ने बताया कि 31 अक्टूबर का दिन एक संयोग का दिन है जिसमें देश की पूर्व प्रधानमंत्री को आयरन लेडी के नाम से एवं देश के पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को लोह पुरुष के रूप में देश ही नहीं पूरे विश्व में पहचाना जाता है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरुलाल चौधरी ने कहा कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक अजीम शख्यियत थीं। उनके भीतर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी। गरीबी मुक्त भारत इंदिरा का एक सपना था इसलिए अभी भी हम सभी लोगों को भारत से गरीबी को मिटाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, ताकि उनके सपने को हकीकत में तब्दील किया जा सके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। सरदार पटेल का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने आजाद भारत में बिखरी हुई रियासतों का विलय करते हुए एकता के सूत्र में बाधा। इस कारण 31 अक्तूबर के दिन प्रतिवर्ष उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने की।  कार्यक़म में सभापति संदीप शर्मा संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सोनी, महामंत्री अरुण कंडारा, एहसान पठान, सैयद असलम अली, कमल गुर्जर, शंभू लाल सुथार, आजाद पालीवाल, पूर्व चेयरमैन रमेश नाथ योगी, अंबालाल शर्मा, सुनील चौधरी, राकेश गारू, गजानंद शर्मा, विजय चौहान, बालमुकुंद मालीवाल, विजय चौधरी, शैलेंद्र सिंह, प्रवक्ता राजेश सोनी, नवरत्न जीनगर, शंभू लाल प्रजापत, इम्तियाज हुसैन, सुशील जटिया, नरेंद्र विजयवर्गी, टिंकू धामानी, गणेश जाटोलिया, रवि असावा आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE