BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2023, 11:18 am
BIG NEWS : आपणा विधायक साब 70 किलो का था, अबे डेढ़ क्विंटल का वी गया, गाम की समस्या बतानी वे तो मगरा पे जाई ने फोन लगाणो पड़े, टॉवर मलेज कोनी, मतदाताओं ने कुछ इस अंदाज मेंकांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर के सामने बयां किया दर्द, दिया भरपूर आशीर्वाद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आपणा विधायक साब 70 किलो का था, अबे डेढ़ क्विंटल का वी गया। गाम की डीपी 15 साल में नी बदली, कणी ती गाम की समस्या बतानी वे तो मगरा पे जाई ने फोन लगाणो पड़े, टॉवर मलेज कोनी। ने गाम की दो पुलिया तो की की ने थाकी गया, हुदारेज कोनी। अबके आवादो जो बोट मलता वेगा, वी भी नी मलेगा। ठेठ गांव पावड़ाखुर्द के ग्रामीणों ने गांव की बोली में कुछ इस अंदाज में अपनी समस्याएं कांग्रेस के नीमच विधानसभा उम्मीदवार उमरावसिंह को जनसंपर्क के दौरान बताई।
गुर्जर इन ग्रामीणों से देसी अंदाज में ही बतियाए और कांग्रेस की रीति नीति समझाई। वनांचल ने गुर्जर का भावभीना स्वागत किया। पावड़ाखुर्द, पाँवडाकला, घसुंडी जागीर, चेनपुरा डेम, रामनगर, गुड़ला, लक्ष्मीपुरा, गोपालपुरा, जामनगर, बर्कटी, मालाखेड़ा, घसुंडी, भीमपुरा आदि गांवों में उमरावसिंह ने मालवी बोली में ही संवाद किया, वे बोले अबे ध्यान राख जो, उम्मीदवार मूं कोनी आप हो, चुनाव भी आप लड़ी रया हो। अबकी बार राकोड़ा मे घी नी नाकणो। कांग्रेस की सरकार गरीबां की है और गाम वारा के लिए हमेशा तत्पर है। मने आप पर पूरो भरोसो है।
उमरावसिंह ने ग्रामीणों के बीज जमीन पर बैठकर भोजन किया और हैंडपंप से पानी पिया। इसके बाद वे आसपास के खेतों में जाकर वनांचल के परिवारों, महिलाओं से रूबरू हुए। चेनपुरा में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और बालाजी मंदिर में पूजन कर जनसम्पर्क आरम्भ किया। बर्कटी में गुर्जर को केलों से तोला गया। यहां उन्होंने कहा कि दबाव में काम मत करजो, चाहे मुं हूं चाहे कोई भी हो, डरनो कोनी। उमराव थांके हंडे है। चाहो जनने वोट दीजो, पर सच्चाई को साथ दीजो, कांग्रेस गाम, किसान और गरीब को ध्यान रखबा वाली पार्टी है। कमलनाथ सरकार ने बना सर्वे मुआवजों दीयो थो, अबार 50 परसेंट फसलां खराब वी पण एक रूपयो मुआवजों तो दूर सर्वे पण नी किदो। असी सरकार कई काम की। यहां ग्रामीणों ने कहा उमराव हमारी डबल ताकत है। विभिन्न गांवों में उमरावसिंह का जोरदार स्वागत हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक, कांग्रेस नेता राजेन्द्रसिंह तोमर, पर्वतसिंह जाट, जीरन नगरपरिषद अध्यक्ष रामकरण सगवारिया, उप सरपंच विकास, राजेश जैन आदि ने संबोधित किया। ग्रामीण क्षेत्र में जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस के फूलसिंह, कन्हैयालाल, लख्मीचंद रावत, भूरीबाई, कंकुबाई, उपसरपंच नानालाल, प्रभुलाल, सुखलाल, प्रेमबाई, कनकीबाई, विनोद रावत, प्रहलाद गुर्जर, सालीग्राम खारोल आदि साथ रहे। देर शाम तक उमरावसिंह ने भोपतपुरा, गांधीपुरा, धामनिया जागीर, पिपलिया जागीर, ओढ़ो का खेड़ा, भीलों का खेड़ा, अखेपुर, अमावली जागीर, भडकसनावदा, गमेरपुर, कासबी, माता का खेड़ा, चिताखेड़ा आदि गांवों में सघन जनसम्पर्क एवं संवाद किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE