BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2023, 11:46 am
BIG NEWS : जावरा के विकास में राजेंद्र ने कोई कसर नही छोड़ी- सीएम चौहान, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जावरा में विशाल आमसभा, आमजन ने किया भव्य स्वागत, पढ़े पवन धाकड़ की खबर    

Share On:-

जावरा। पत्थरो की मार से लोग घायल होते देखा है जावरा वालो हम तो आपके फूल की मार से ही घायल हो गए। आपके प्यार और आशीर्वाद के कायल हो गए। जावरा के विकास में राजेंद्र ने कोई कसर नही छोड़ी कई काम तो ऐसे है जो हमने आउट ऑफ वे जाकर किये। राजेन्द्र ने कहा था कि जावरा में ओवर ब्रिज चाहिए हमने स्टेट के बजट से 2 फ्लाय ओवर ब्रिज स्वीकृत किये जिनमें से एक जावरा को दिया जो सबके सामने बनकर तैयार है। अभी 2 सीएम राइज बन रहे है जावरा विधानसभा में 10 सीएम राइज ओर बनवाऊँगा। उद्योग व सिंचाई के क्षेत्र में भी ओर बेहतर काम करेंगे। एक्सप्रेस-वे जो यहां बना है उसका भूमिपूजन भी इसी जावरा की धरती पर हुआ है। आने वाले समय मे भी जावरा के विकास में कोई कसर कोई कमी नही छोडूंगा। फिर जावरा आऊँगा और बाबूजी डॉ लक्ष्मीनारायण जी पांडेय की प्रतिमा का अनावरण भी करूँगा। उक्त बात प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जावरा से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेंद्र पांडेय के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान कही। 
विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने कहा कि जावरा के विकास में जितना कहा था उससे बेहतर किया है आगे भी विकास के कार्य मे कोई कमी नही आएगी जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा। 
मुख्यमंत्री चौपाटी क्षेत्र से जनता का अभिवादन करते हुए डॉ पांडेय के साथ सभा स्थल पहुंचे। पूरे रास्ते विभिन्न सामाजिक धार्मिक व राजनीतिक संस्थानों ने फूलो से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जावरा वासियो में उत्साह देखने को मिला। हर तरफ भाजपा के झंडे लहराते नजर आए।
मंच पर सांसद सुधीर गुप्ता, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, गुजरात विधायक केयूर भाई, पीयूष देसाई, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के के सिंह कालूखेड़ा,भरत दास बैरागी, विधानसभा प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, प्रकाश मेहरा, बजरंग पुरोहित, हरिराम शाह, दिलीप शाकल्य, अभय कोठारी, विस्तारक धनंजय दीक्षित, रतनलाल लाकड़, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार, नंदकिशोर महावर, धर्मचंद चपडोद, कीर्ति शरण सिंह, देवेंद्र भटनागर, लाला बाई शंभूलाल, पुनम पटवा, ऊषा सोत्रीय, अल्का शाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा, अमित पाठक, राजेश शर्मा, अजय सिंह भाटी, घनश्याम सोलंकी, सोनू यादव आदि कोर कमेटी के सदस्यगण मंचासीन थे। संचालन विधानसभा चुनाव प्रभारी महेश सोनी ने किया आभार सह प्रभारी बद्रीलाल शर्मा ने माना। उक्त जानकारी विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE