मंदसौर। बीजेपी के स्टार प्रचारक, केंद्रीय कृषि मंत्री और मुरैना जिले की दिमनी सीट से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर 2 नवंबर को मंदसौर पहुंचेंगे। वे यहां युवा मोर्चा के नव मतदाता कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
बीजेपी जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 2 नवंबर गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे मंदसौर पहुंचेंगे। वो शहर के कौशल्या गार्डन में आयोजित युवा मोर्चा नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जिले की चार विधानसभाओं में कुल 18 से 19 साल के 40 हजार 214 मतदाता है जो पहली बार मतदान करेंगे। ऐसे में बीजेपी का फोकस इन युवा मतदाताओं पर भी है। गौरतलब है कि इस बार जिले की चारों विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर नजर आ रही है।