BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2023, 11:08 am
BIG BREAKING : विधानसभा चुनाव-2023, फॉर्म वापसी का आज आखरी दिन, मनासा विधानसभा में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, भाजपा से इन नेताओं ने किया बड़ा ऐलान, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद टिकट वितरण में पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले नेताओं का फैसला आज दोपहर 03 बजे बाद हो जाएगा। 02 नवंबर को नाम वापसी का अंतिम दिन हैं। जिले में तीनों विधानसभा क्षेत्र से 32 प्रत्याशी के 50 फॉर्म जमा हुए हैं। भाजपा से 5 बागी और कांग्रेस से 03 बागी मैदान में हैं। 
वहीं विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनासा से पूर्व मंत्री कैलाश चावला और पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह मालाहेड़ा चुनाव नहीं लड़ेंगे। दोनों ही नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी माधव मारु के खिलाफ पर्चा दाखिल किया था। लेकिन अब चावला और विज्जु बना ने चुनाव नहीं लड़ने का मन बना लिया हैं। 
गौरतलब हैं कि मारु का टिकिट फाइनल होने के बाद मनासा में भाजपा में बड़ा विरोध देखने को मिला था। वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश चावला और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजेंद्र सिंह मालाहेड़ा ने मारु के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा दिया था। भाजपा कार्यकर्ताओं की कुकड़ेश्वर मीक अहम बैठक भी आहूत हुई थी। जिसके बाद मनासा विधानसभा से भाजपा की ओर से निर्दलीय तौर पर तीन फॉर्म भी जमा हुए थे। जिसमे कैलाश चावला, विज्जु बना और राजेश लड़ा ने नामांकन फॉर्म जमा किए थे।            

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE