मल्हारगढ़। विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा ने फिर जगदीश देवड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने परशुराम सिसौदिया को मैदान में उतारा है। अभी क्षेत्र में कांग्रेस के अधीकृत प्रत्याशी परशुराम सिसौदिया तूफानी जनसंपर्क कर रहे हैं। आज उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। क्षेत्र के अंबाउ गांव में सिसौदिया ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। यहां पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना। किसानों के दर्द रूबरू हुए। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी सिसौदिया ने उमरिया, सनावदा, बालागुड़ा सहित कई छोटे-छाटे गांवा में पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान सभी गांवों में ग्रामीणों ने फूलमालाओं से अपने लाडले नेता का स्वागत किया। कई गांवों में पगड़ी साफा बांधकर कांग्रेस प्रत्याशी सिसौदिया का अभिनंदन किया गया। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस का प्रचार रथ भी साथ रहा, जिसके माध्यम से जन-जन तक कमल नाथ की सरकार बनने पर पूरे होने वाले वचनों को पहुंचाया गया। कांग्रेस प्रत्याशी सिसौदिया के जनसंपर्क में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।