मल्हारगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार की कवायद दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है। प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगाने लगे हैं। इसी कड़ी में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी परशुराम सिसोदिया ने आज अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। मतदाताओं से अपने समर्थकों के साथ संपर्क किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साह के साथ ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया।
परशुराम सिसोदिया ने अपने जन आशीर्वाद दौरे की शुरुआत बोतलगंज से की। वे चौकड़ी वही पार्श्वनाथ डुंगलौदा धाकड़ी सुजानपुरा अम्बाऊ उमरिया सनावड़ा सेमली खोखरा बालागुड़ा और अन्य कई गांवों में पहुंचे। चुनाव प्रचार के दौरान सिंचाई हेतु पानी की समस्या, गांवों में पेयजल संकट, भ्रष्टाचार, ग्रामीण क्षेत्रों में खस्ताहाल सड़के, किसानों के फसलों के मुआवजे व फसल बीमा राशि और अन्य कई मुद्दे भी सामने आए। परशुराम सिसोदिया ने मतदाताओं से समर्थन के लिए अपील की। इस दौरान उनके साथ मोहनलाल गुप्ता, गणपत पंवार,श्यामलाल मालवीय,महेश डांगी,अशोक खींची, विनोद पटेल,अनिल शर्मा,कन्हैयालाल पाटीदार,अजहर हयात मेव,तुलसीराम पाटीदार, अनिल बोराना,कन्हैयालाल गुर्जर, दिनेश गुप्ता,विजय पाटीदार, राजेंद्र सिंह चंगेरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।