मनासा। कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र नाहटा ने रामपुरा पठार क्षेत्र में अपने चुनावी जनसंपर्क के दौरान वर्तमान विधायक व शिवराज सरकार पर जमकर बरसे।
नाहटा ने कहा कि पिछले 5 वर्षो में कोई विकास कार्य नही हुए। मतदाता विधायक एवं सरकार बदलने को तैयार बैठी है। प्रदेश को बदहाल कर दिया है। 18 साल में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड दिए है। 50 प्रतिशत की सरकार ने किसानों और बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं किया है। जब की कमलनाथ की 18 माह की सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए बिजली के बिल 100 यूनिट 100 रुपए किए। अनेकों जन कल्याण कारी योजनाएं शुरू की जिसको शिवराज सरकार ने बंद की। जनता अब मन बना चुकी है। आगामी 17 नवंबर को शिवराज सरकार एवं विधायक की विदाई तय है। पूरी पठार क्षेत्र में कांग्रेस को भारी जन समर्थन मिल रहा है।