नीमच। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ विशेष विमान से आज 03 नवंबर को नीमच आएंगे। वे राजधानी भोपाल से रवाना हो चुके हैं। पीसीसी चीफ करीब 10.30 बजे मंदसौर पहुंचे। यहां उनका कांग्रेस प्रत्याशी विपिन जैन, जिला कांग्रेस प्रभारी अर्चना जायसवाल सहित अन्य ने भव्य स्वागत किया। पीसीसी चीफ मंदसौर में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद नीमच के लिए रवाना होंगे और दोपहर करीब 12.45 बजे नीमच की हवाई पट्टी पहुंचेगे। इसके बाद यहां से सड़क मार्ग द्वारा कार से नीमच शहर के शोरूम चौराहा पहुंचेंगे। जहां पूर्व सीएम दोपहर करीब 1 बजे कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही मनासा विधानसभा सीट के प्रत्याशी नरेंद्र नाहटा व जावद विधानसभा सीट के प्रत्याशी समंदर पटेल के समर्थन में भी आमसभा को संबोधित करेंगे। मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करेंगे।