BREAKING NEWS
शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<     BIG NEWS : महंगाई का जोर का झटका धीरे से, एमपी में.. <<     BIG NEWS : माता-पिता सावधान! अब नाबालिग को वाहन दिया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2023, 11:14 am
KHABAR : नीमच विधानसभा सीट और कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह, जब इन गांवों में किया तूफानी जनसंपर्क तो सामने आया विकास का ये सच, मतदाताओं ने खोली भाजपा के तमाम दावों की पोल, लाडले नेता गुर्जर को दिया आशीर्वाद, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। यह चुनाव आपका और प्रदेश का भविष्य तय करने का है। दोनों ही निर्णय आपके हाथ में हैं। तय कर लीजिए कागजों पर विकास चाहिए या धरातल पर। बीते 18 सालों में नीमच क्षेत्र का किसान, गरीब और युवा लगातार पिछड़ रहे हैं। अब आप सब की जिम्मेदारी हैं कि नीमच का और प्रदेश का भविष्य सुरक्षित बनाएं।
यह बात नीमच विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर ने कनावटी से चेनपुरा खदान तक विभिन्न गांवों में जनता से भेंट के दौरान चौपाल सभाओं में कही।
उन्होंने कहा कि नीमच में भाजपा के तीन बार के विधायक जीत के बाद कभी गांवों में लौटकर ही नहीं आते हैं। उनके विधायक रहते नीमच की मंडी का कारोबार लगातार ठप्प हुआ, 4महीने तक पोस्ता मंडी बंद रही। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उमरावसिंह ने कहा कि कितने किसान ऐसे हैं जिनकी आमदनी जबरदस्त बढ़ गई। भाजपा पिछले 20 साल पहले कहती थी किसान की आय दोगुना कर देंगे, अब तक तो कई गुना हो जानी चाहिए थी। लेकिन किसान से पूछो उनके मन की पीड़ा। विधायक ने कितने भूमिपूजन कर दिए उन्हें खुद याद नहीं, फिर शिवराज तो पूरे प्रदेश के मुखिया रहे। उनकी घोषणाओं की मशीन तो और जोरदार है। गुर्जर ने कहा मैने पिछले 40 साल में कभी किसी को कांग्रेस भाजपा की नजर से नहीं देखा, जो आया सबके सुखदुख में खड़ा रहा। चुनाव मैं नहीं लड़ रहा, गांव और ग्रामीण लड़ रहे हैं। अब तय आपको करना है, आप खुद विधायक बनना चाहते हैं या फिर दूसरों के हाथों की कठपुतली बनना चाहते हैं। परिवर्तन की बयार है इसे थमने मत देना।
कनावटी पहुंचने पर उमरावसिंह को सेवफलों से तोला गया। गाडोलिया बस्ती में केलों से तोला गया। जनसंपर्क में ग्रामीण भारी संख्या में साथ चले। डुंगलावदा में भी केलों से तोला गया। सगराना में ग्रामीणों ने साफे बांधकर जीत के प्रति आश्वस्त किया। चंगेरा में नुक्कड़ सभा हुई तो गांव के लोगों ने केलों से तोलकर उत्साह जताया। घसुंडी बामनिया में नागदा ब्राम्हण समाजजनों ने पलक पावड़े बिछाकर स्वागत किया। चेनपुरा खदान पहुंचे तो खेतों में काम करती महिलाएं भी दौड़ आई और उमरावसिंह का धूमधाम से स्वागत किया। यहां ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई कि जीतने के बाद विधायक ने सुध नहीं ली। सड़कें जर्जर हैं, पेयजल की व्यवस्था नहीं हुई, खदानों में मजदूर और सरकार दोनों का लाभ हो ऐसी व्यवस्था कांग्रेस ने की थी, भाजपा ने खदानें ही बंद करवा दी। गुर्जर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस के साथ आइए सरकार बनते ही ये समस्याएं पहले हल होंगी।
गांव गांव से लोगों की खासी भीड़ जनसंपर्क के दौरान साथ चल रही थी। ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनोदसिंह भंवरासा, वरिष्ठ नेता हरीश दुआ, बलवंत पाटीदार, रमेश राजोरा, हरगोविंद दीवान, सरपंच प्रहलाद गुर्जर, सरपंच सोनू सेन, फूलचंद लोधा, बाबुलाल मालवीय, भेरूलाल चौहान, दिनेश राठौर, कमलेश गर्ग, धर्मवीर यादव, शिव कुमार, राजेन्द्रसिंह चंद्रावत, नानूराम माली, सज्जनसिंह, भगतसिंह, बापूसिंह, रणजीतसिंह, रामेश्वर पुरोहित, कृष्णकांत नागदा, रामलाल, चांदमल, गंगाराम नागदा आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण साथ रहे।

उमरावसिंह आज नीमच शहर में जनसंपर्क करेंगे-
कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह 3 नवंबर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा के बाद शाम 5 बजे नीमच के बघाना में धनेरियकलां रोड़ मंगल काका की दुकान से जनसंपर्क प्रारंभ करेंगे। इस क्षेत्र में गुर्जर रिटायर्ड कॉलोनी, जायसवाल कॉलोनी, रामअवतार कॉलोनी, अमर कॉलोनी, शक्ति नगर, द्वारकापुरी, नई रेगर कॉलोनी में मतदाताओं से रूबरू होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज नीमच में-
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ 3 नवम्बर शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से नीमच आएंगे। वे 12.15 बजे नीमच के अंबेडकर चौराहा के समीप महति सभा को संबोधित करेंगे। नीमच विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर ने कहा है कि नीमच को मेडिकल कॉलेज की सौगात चंद घंटों में देने वाले कमलनाथ नीमच और मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित करने आ रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE