BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2023, 12:17 pm
BIG BREAKING : मुँह चलाने में और सरकार चलाने में बहुत फर्क होता हैं- कमलनाथ, पीसीसी चीफ ने मंदसौर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल आम सभा को किया सम्बोधित, शिवराज सरकार पर लगाए कई आरोप, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर    

Share On:-

मंदसौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मंदसौर नगर के गाँधी चौराहे पर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आम सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान कमलनाथ ने कांग्रेस के वचन पत्र में किए गए वादों को बताया साथ ही भाजपा और शिवराज सिंह चौहान को भी आड़े हाथो लिया। मंच पर जिले की चारो विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, पूर्व विधायक पुष्पा भारती, जिला कांग्रेस प्रभारी अर्चना जायसवाल सहित कांग्रेस के नेता और हजारो की संख्यामें आमजन मौजूद रहे। 
मंच से कमलनाथ ने कहा कि मंदसौर जिले के सभी कार्यकर्ताओं और निवासियों को मेरा राम राम। भगवान पशुपतिनाथ और मालवा की इस पावन धरती को में प्रणाम करता हूँ। आज इतनी संख्या में जो हुजूम उमड़ा हैं जिसको देखकर मुख्य बल मिला हैं। आज यहां तो ख़ुशी हैं लेकिन प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ हैं। हर वर्ग दुखी हैं। पुरे प्रदेश में चौपट व्यवस्था हैं। मंदसौर में पता चला कि सैंट्रो पर टेक्स में वृद्धि की गई हैं जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही हैं। 
कमलनाथ ने कहा कि हर चुनाव का अलग मायना होता हैं। 17 नवंबर को जो प्रदेश में चुनावहिं वो प्रदेश का भविष्य तय करेगा। हम जब वोट डालने जाएंगे तो तो यह तय होगा की हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए कैसा प्रदेश छोड़कर जा रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि बुजुर्गो हमने तो जैसे तैसे अपना जीवन जी लिया हैं लेकिन युवाओं का भविष्य हमें सुनहरा बनाना हैं। इसलिए वोट डालने जाए तो ये अवश्य सोचे की युवाओं के साथ कौन खड़ा हैं। 
कमलनाथ ने कहा कि भाजपा कहती हैं कि हमने प्रदेश में विकास किया हैं। विकास हुआ हैं तो घोटालों में हुआ हैं, विकास हुआ हैं तो कमीशन में हुआ हैं, विकास हुआ हैं तो भ्रष्टाचार में हुआ हैं। प्रदेश में हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार हैं ये भ्रष्टाचार का गवाह हैं। प्रदेश में कोई भी काम हो बिना पैसे के नहीं होता हैं। पैसे दो और काम हो जाएगा। आज प्रदेश में एक करोड़ युवा बेरोजगार हैं। युवाओ के हाथो में काम नहीं हैं। युवा बेरोजगार होकर भटक रहा हैं। प्रदेश में निवेश नहीं आता। कोई कंपनी यहाँ अपना उद्योग लगाने नहीं आती।  उनका कहना होता हैं कि जैसे ही एमपी में कदम रखते हैं पैसे देने पड़ते हैं। आज भूमाफियाओं का इतना  हैं कि कहीं 50 बाय 50 का भूखंड नहीं बचा हैं। 
कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि सीएम ने प्रदेश में दिया क्या हैं? शिवराज सिंह ने महंगाई दी हैं, भ्रष्टाचार दिया हैं, बेरोजगारी दी हैं, कोरोना में मौते दी हैं, हर घर में शराब दी हैं, घोटाले दिए हैं। प्रदेश की हर योजना पर शिवराज सिंह ने ताला लगा दिया हैं। 50 प्रतिशत कमीशन दो और ताला खुल जाता हैं। 18 साल में शिवराज सिंह ने 22 हजार घोषणाए की हैं। जहां नदी का पता नहीं होता हैं वहां शिवराज सिंह पूल बनाने की घोषणा कर देते हैं। 5 महीने में घोषणा मशीन डबल स्पीड से चल रही हैं। मुँह चलाने में और सरकार चलाने में बहुत फर्क होता हैं। शिवराज सरकार के प्रदेश में कुछ ही दिन बचे हैं अब ये घोटाले और भ्रष्टाचार की सरकार विदा होने वाली हैं। 
कमलनाथ ने आगे कहा कि मंदसौर जिला संस्कृति का प्रतीक हैं। विष में ऐसा कोई दूसरा देश नहीं हैं जहां इतने धर्म, जाति, भाषा, देवी देवता, त्यौहार और पूजा हो। भारत मेअनेकता में एकता दिखती खाएं और हम सभी एक ही झंडे के निचे खड़े हो जाते हैं। यही संस्कृति हमारी ताकत हैं और हमें दिल से जोड़े रखती हैं। बाबा साहेब अम्बेडकर के सामने बड़ी चुनौती थी लेकिन फिर भी उन्होंने विश्व का महानतम संविधान हमें दिया। इस संविधान की हमें रक्ष करनी हैं। संविधान को गलत हाथो में जाने से बचाना हैं। साथ ही कमलनाथ ने कांग्रेस के वचन पत्र की प्रमुख बातो का जिक्र भी मंच से किया। 
आमसभा को कांग्रेस के प्रत्याशियों सहित, मीनाक्षी नटराजन और जिला प्रभारी जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।                         

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE